मिलेगी कचरे की दुर्गध से निजात, बनेगा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लान
एटा: शहरवासियों को अब कूड़े की दुर्गध और गंदगी से निजात मिलेगी। इसका सुरक्षित ढंग से निस्त
एटा: शहरवासियों को अब कूड़े की दुर्गध और गंदगी से निजात मिलेगी। इसका सुरक्षित ढंग से निस्तारण हो सकेगा। लंबी जद्दोजहद के बाद अब सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के लिए जमीन तय हो गई है। गांव विरामपुर में इसकी स्थापना की जाएगी। पालिका की ओर से इसका प्रस्ताव बनवाया जा रहा है।
छह साल पहले शासन ने मुख्यालय की नगर पालिका में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट मंजूर किया था। इसके लिए पूरा प्रस्ताव मांगा गया, लेकिन शहर में पालिका के पास कहीं भी जमीन उपलब्ध नहीं थी। प्रशासन से भी जमीन नहीं मिल सकी। ऐसे में प्लांट का प्रस्ताव अटक गया और पालिका कूड़े को शहर की सीमाओं पर इधर-उधर डंप करती रही।
अब प्रशासन ने जीटी रोड पर गांव विरामपुर की 12 बीघा जमीन नगरपालिका को दी है। जमीन का पालिका के खाते में दर्ज होना बाकी है। फिलहाल इसका प्रयोग कूड़ा डंप करने के लिए किया जा रहा है। भविष्य में यहां सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की स्थापना होगी। इसके लिए प्रस्ताव भी तैयार कराया जा रहा है। यह मिलेगा फायदा
वर्तमान में शहर से निकलने वाले कूड़े को पालिका की गाड़ियां सीधा डं¨पग ग्राउंड में डाल देती हैं। जहां कूड़ा सड़कर लोगों के लिए मुसीबत बनता है। आग लगाए जाने पर कूड़े की दुर्गंध और खतरनाक गैसों से प्रदूषण होता है। सॉलिस्ट वेस्ट मैनेजमेंट से इस तरह की समस्या नहीं होगी। एकत्रित होने वाले कूड़े को सुरक्षित ढंग से निस्तारित किया जाएगा। इससे खाद और ऊर्जा बनाई जा सकेगी। जो कि पालिका की आय को बढ़ाने में मदद मिलेगी। यह है शहर की स्थिति
---------
25 वार्ड हैं शहर में
26200 मकान
118517 आबादी
65 मीट्रिक टन प्रतिदिन निकल रहा कचरा
वर्जन
जमीन उपलब्ध न हो पाने के कारण अभी तक सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की स्थापना नहीं हो सकी। अब जमीन मिली है। इसके साथ ही शासन को भेजने के लिए प्लांट का प्रस्ताव तैयार कराया जा रहा है।
- मीरा गांधी, अध्यक्ष, नपाप एटा