अलीगंज में भाई-बहन को मारी गोली, घायल
मकान के सामने मैक्स खड़ी करने को लेकर हुआ विवाद एक को आगरा और दूसरे को सैफई किया रेफर
एटा, जासं। अलीगंज कस्बा में मकान के सामने मैक्स पिकअप खड़ी करने को लेकर हुए विवाद के बाद फायरिग कर दी गई, जिसमें भाई-बहन घायल हो गए। उन्हें स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। हालत खतरे में देख एक को सैफई तथा दूसरे को आगरा रेफर कर दिया गया है।
मंगलवार रात मुहल्ला काजी में मकान के सामने मैक्स पिकअप खड़ी करने को लेकर महेश शर्मा और अरविद कुमार के परिवार के लोगों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि कहासुनी के बाद महेश शर्मा के पक्ष से फायरिग कर दी गई। गोली लगने से अरविद कुमार का 25 वर्षीय पुत्र रमाकांत तथा 28 वर्षीय बेटी सोनी घायल हो गए। भाई-बहन को स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल रमाकांत को सैफई, जबकि उसकी बहन सोनी को आगरा रेफर कर दिया गया। अलीगंज के इंस्पेक्टर पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि घायल के स्वजन की ओर से बुधवार शाम तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।