भ्रष्टाचार के खिलाफ भाकियू का एलान, आंदोलन का एलान
भारतीय किसान यूनियन भानू ने एलान किया है कि भ्रष्टाचार और जमीनों प
एटा, जागरण संवाददाता : भारतीय किसान यूनियन भानू ने एलान किया है कि भ्रष्टाचार और जमीनों पर हो रहे अवैध कब्जों के खिलाफ प्रभावी आंदोलन छेड़ा जाएगा। लोग समस्याओं से जूझ रहे हैं फिर भी उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। प्रदेश सरकार कानून का राज कायम करने में फेल है।
मिरहची में भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह एवं राष्ट्रीय महासचिव व अखिल भारतीय प्रधान संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष यादव ने कहा कि जैथरा ब्लॉक अध्यक्ष राहुल पाठक की जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया गया। उनके 75 वर्षीय पिता के साथ मारपीट की गई। ऐसी ही कई घटनाएं जिलेभर में हो रही हैं। नेताओं ने कहा कि किसानों पर हो रहे उत्पीड़न, अत्याचार और भ्रष्टाचार के खिलाफ किसान दिल्ली के जंतर-मंजर और रामलीला मैदान पर शीघ्र ही प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन की तिथि भी शीघ्र तय कर घोषित कर दी जाएगी। भाकियू के आंदोलन को अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन ने भी समर्थन दिया है। वह भी मिलकर आंदोलन करेगा और प्रधान दिल्ली पहुंचेंगे। आशा कार्यकर्ता सम्मानित
--------------------
भाकियू भानू ने कोरोना संकट काल में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा कार्यकर्ताओं को मिरहची के गंगा पेथोलॉजी एवं परी हास्पीटल जच्चा-बच्चा केंद्र पर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ता ग्रामीणों का ख्याल रखती हैं और उनकी वजह से महिलाओं को स्वास्थ्य लाभ मिलता है तथा हर संकट की घड़ी में वे खड़ी रहती हैं।