संक्रांति पर श्रद्धा और पुण्य का संगम
मकर संक्रांति पर्व पर पूजा अर्चना के बाद दान-पुण्य किए गए। शहर में खिचडी बांटी और दिन भर दान-पुण्य पूजा की गई।
जागरण संवाददाता, एटा : मकर संक्रांति पर्व पर पूजा अर्चना के बाद दान-पुण्य किए गए। शहर में खिचड़ी बांटी और भंडारे भी हुए। गायत्री परिवार ने हवन कराया। वहीं पतंग उड़ाकर भी पर्व मनाया गया।
मकर संक्रांति पर्व पर शहर के मंदिरों में प्रात:काल से ही पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू हो गया। शहीद पार्क स्थित त्रयंबकेश्वर महादेव मंदिर में सत्यनारायण कथा का आयोजन किया गया। ठंडी सड़क के पथवारी मंदिर, मालगोदाम रोड के बालाजी मंदिर पर धार्मिक कार्यक्रम हुए। जहां लोगों ने अपने परिवार की खुशहाली के लिए परमेश्वर से प्रार्थना की। घरों में भी तिल और गुड़ आदि के पकवान बनवाए। मान्य पक्ष के लोगों के साथ साथ जरूरतमंदों को खिचड़ी, गजक व दैनिक जीवन में उपयोगी सामान दान किया।
बच्चे, बड़े सभी ने इस पर्व का भरपूर लुत्फ उठाया। दोपहर में सभी ने पतंगें उड़ाई। जिससे छतों में वो काटी की आवाजें गूंजती रहीं। पतंगें काटने और लूटने का सिलसिला लगा रहा।
जनपद न्यायालय: मीडिएशन सेंटर में अधिवक्ताओं ने कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें जनपद न्यायाधीश रेनू अग्रवाल, बार अध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा, महासचिव उदयवीर ¨सह वर्मा, ज्ञानेंद्र गौतम, दीपक शर्मा, प्रभात चौहान, अमित जौहरी, राहुल सक्सेना, शिवशंकर अग्रवाल आदि ने जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए।
वीपीएस पब्लिक स्कूल: ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र ¨सह तंबर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी, निदेशक अशोक कुमार, प्रधानाचार्य डॉ. प्रतिभा श्रीवास्तव ने असहायों को कंबल व गर्म वस्त्र वितरित किए।
गायत्री परिवार ट्रस्ट: गली बल्देव सहाय स्थित राकेश कश्यप के आवास पर पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ आयोजित किया। जिसमें ओमलक्ष्मी, राजकुमार पाठक, रामपाल ¨सह राना, रामबाबू गुप्ता, रामसुरेश आदि मौजूद थे।