Move to Jagran APP

कांग्रेस से जोड़ने को कार्यकर्ताओं ने निकाली प्रभात फेरी

जागरण संवाददाता, एटा: लोगों को पार्टी की नीतियों से जोड़ने के लिए चल रहे कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रभात फेरी निकाली।

By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Sep 2018 05:13 PM (IST)Updated: Tue, 25 Sep 2018 05:13 PM (IST)
कांग्रेस से जोड़ने को कार्यकर्ताओं ने निकाली प्रभात फेरी

जागरण संवाददाता, एटा: लोगों को पार्टी की नीतियों से जोड़ने के लिए चल रहे कांग्रेस पार्टी के प्रयासों के अंतर्गत मंगलवार को शहर के शिकोहाबाद रोड व साक्षी नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रामधुन के साथ प्रभात फेरी निकाली। वहीं लोगों को राष्ट्रपिता के विचारों से अवगत कराया।

loksabha election banner

साक्षी नगर से कार्यवाहक जिलाध्यक्ष जसवीर ¨सह यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फेरी की शुरुआत की, जिसमें राष्ट्रपिता की रामधुन रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीताराम का गायन करते हुए पदाधिकारियों ने लोगों को कांग्रेस पार्टी की नीतियों की जानकारी दी। बापू के सपनों का भारत बनाने के लिए फिर से कांग्रेस से जुड़ने के लिए लोगों को प्रेरित किया। प्रभात फेरी विभिन्न मार्गो से होती हुई एसजेएस आदर्श इंटर कॉलेज गंगनपुर पहुंची जहां उसका समापन हुआ।

इस मौके पर शहर अध्यक्ष आशिक हुसैन भोले, मानवाधिकार जिलाध्यक्ष रामकुमार सक्सेना, अजीज फारुखी, समीउद्दीन, सुखवीर ¨सह, डॉ. इब्राहीम अली, जहीर अहमद, प्रवीन यादव, नीरज यादव, विजय ¨सह शाक्य, राकेश कश्यप, अर¨वद कश्यप, बंटू यादव, रामजीत कश्यप, राजू कश्यप, पूरन यादव, बबलू यादव, सूरजपाल भारती, कश्मीर यादव, सुनील यादव असनोज यादव आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.