पॉवर एंजिल्स अब दिखाएंगीं अपनी पॉवर
एटा जासं। राजकीय इंटर कॉलेज स्थित स्काउट भवन में मीना मंच की पॉवर एंजिल्स का प्रशिक्षण हुआ। अंतिम दिवस जहां पॉवर एंजिल्स ने अपने सामाजिक दायित्वों के निर्वहन करने की वचनबद्धता व्यक्त की। वहीं क्षेत्र की अन्य बालिकाओं को भी सशक्त बनाने के लिए संकल्प लिया। इस मध्य सर्वश्रेष्ठ 11 पॉवर एंजिल्स को क्राउन पहनाकर मुख्य अतिथि सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड की धर्मपत्नी प्रेमलता वर्मा ने सम्मानित किया व उनका उत्साह बढ़ाया।
एटा, जासं। राजकीय इंटर कॉलेज स्थित स्काउट भवन में मीना मंच की पॉवर एंजिल्स का प्रशिक्षण हुआ। अंतिम दिवस जहां पॉवर एंजिल्स ने अपने सामाजिक दायित्वों के निर्वहन करने की वचनबद्धता व्यक्त की। वहीं क्षेत्र की अन्य बालिकाओं को भी सशक्त बनाने के लिए संकल्प लिया। इस मध्य सर्वश्रेष्ठ 11 पॉवर एंजिल्स को क्राउन पहनाकर मुख्य अतिथि सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड की धर्मपत्नी प्रेमलता वर्मा ने सम्मानित किया व उनका उत्साह बढ़ाया।
मुख्य अतिथि ने सभी पॉवर एंजिल्स को सामान्य ज्ञान की पुस्तक एवं फल वितरण भी किया। उन्होंने कहा कि बालिकाएं कहीं से भी कमजोर नहीं होती। जीवन में शिक्षा एक महत्वपूर्ण कड़ी है। जिला समन्वयक बालिका एवं कार्यक्रम संयोजक मदनचंद्र राजपूत ने तीन दिन में आये सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। सभी पॉवर एंजिल से अपेक्षा की कि प्रशिक्षण में बतायी गयी सभी बातों को अपने साथी बालिकाओं को भी बताएंगी। इस अवसर पर राज्य स्तरीय प्रशिक्षक धीरज पाल सिंह शेर सिंह शाक्य, शिवानी विक्रम, दीपिका राजपूत एवं सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी एके सक्सेना, दुर्योधन वर्मा, जयनंद किशोर, धीरेंद्र कुमार, कृष्ण प्रताप सिंह, विश्वनाथ, देवेश यादव ब्लाक नोडल अधिकारी एवं मीना मंच की सुगमकर्ता उपस्थिति रहे।