यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बिजली का तार टूटकर गिरने से लगी आग, गेहूं की फसल नष्ट
मुख्यालय से सटे फतहपुर गढ़ के पास बिजली का तार टूटकर गिरने से गेहूं की फसल में आग लग गई।

शिवहर। मुख्यालय से सटे फतहपुर गढ़ के पास बिजली का तार टूटकर गिरने से गेहूं की फसल में आग लग गई। आनन - फानन में ग्रामीणों ने बिजली विभाग को फोन कर बिजली कटवाई गई। वहीं लोग आग बुझाने में जुट गए। बाबजूद इसके फतहपुर निवासी बच्चा सिंह के खेत की फसल को बचाया नहीं जा सका। हजारों रुपये मूल्य की फसल जलकर नष्ट हो गई। हालाकि ग्रामीणों की तत्परता से आग को फैलने से पहले ही बुझा दिया गया। गनीमत यह भी यह भी रही कि किसी तरह के जान माल का नुकसान नहीं हुआ।