सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मी पुरस्कृत
जनपद में सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत किया गया। सोशल मीडिया सेल पर पुलिस के कामकाज के प्रचार-प्रसार के लिए सक्रिय रहने वाले पुलिस कर्मी अतुल राठौर समेत कई पुलिस कर्मियों को एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने सम्मानित किया। अतुल को यह पुरस्कार मीडिया से अच्छा समन्वय स्थापित करने के लिए दिया गया है। पुलिस की फेसबुक ट्विटर व्हाट्सएप आदि पर सेवाएं संचालित हैं।
एटा, जासं। जनपद में सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत किया गया। सोशल मीडिया सेल पर पुलिस के कामकाज के प्रचार-प्रसार के लिए सक्रिय रहने वाले पुलिस कर्मी अतुल राठौर समेत कई पुलिस कर्मियों को एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने सम्मानित किया।
अतुल को यह पुरस्कार मीडिया से अच्छा समन्वय स्थापित करने के लिए दिया गया है। पुलिस की फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सएप आदि पर सेवाएं संचालित हैं। पुलिस की योजनाओं से संबंधित पोस्ट सोशल मीडिया पर डालकर लोगों को जानकारी दी जाती है इसके अलावा सूचनाओं का आदान-प्रदान भी किया जाता है। इस मौके पर एसएसपी ने पुलिस कर्मियों से कहा कि वे अपनी कर्तव्य परायणता बनाए रखें। जो पुलिस कर्मी सम्मानित किए गए हैं उनमें आइजीआरएस के राजकुमार गुप्ता, महिला आरक्षी पल्लवी, आरक्षी प्रिस कुमार, अखिलेश कुमार, सुनील कुमार, आकाश कुमार, अरविद कुमार सक्सेना, दीपक द्विवेदी, अंकित पवार, अतुल कुमार आदि शामिल हैं।