विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब पेरोल सत्यापन के बाद मिलेगा सफाईकर्मियों को वेतन

By JagranEdited By:
Published: Fri, 29 Oct 2021 05:14 AM (IST)

प्रधान के फर्जी हस्ताक्षर से निकाला कई सफाईकर्मियों ने वेतन ग्राम प्रधानों ने की डीपीआरओ कार्यालय में शिकायत

अब पेरोल सत्यापन के बाद मिलेगा सफाईकर्मियों को वेतन
अब पेरोल सत्यापन के बाद मिलेगा सफाईकर्मियों को वेतन

जासं, एटा: ग्राम पंचायत में तैनात सफाई कर्मचारी ग्राम प्रधानों के फर्जी हस्ताक्षर और मुहर के सहारे वेतन निकाल रहे हैं। इसकी आधा दर्जन प्रधानों ने जिला पंचायती राज कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर गंभीर हुए एडीपीआरओ ने पेरोल सत्यापन के बाद सफाई कर्मचारियों का वेतन निकालने का वरिष्ठ लिपिक को आदेश दिया है।

ग्राम पंचायत में तैनाती होने के बाद भी सफाईकर्मी उन जगहों पर काम करने के लिए नहीं जा रहे हैं। इसे लेकर प्रधान उनकी पेरोल तैयार नहीं करते हैं। इसे लेकर ग्राम प्रधान के फर्जी हस्ताक्षर और मुहर लगाकर सफाईकर्मी पेरोल डीपीआरओ कार्यालय में पेश कर देते हैं। इस पर बिना किसी जांच के ही उनका समय से खाते में वेतन पहुंच जाता है। ब्लाक स्तरीय अधिकारी भी प्रधानों से संपर्क करना उचित नहीं समझते हैं। जिसे लेकर सफाई कर्मचारी प्रधानों की फर्जी संस्तुति के आधार पर वेतन पाकर मौज मस्ती कर रहे हैं। इसका पर्दाफाश उस वक्त हुआ, जब छह ग्राम प्रधानों ने अलग-अलग सफाई कर्मचारियों के खिलाफ फर्जी हस्ताक्षर करने और मुहर लगाने की शिकायत दर्ज कराई है।

मामला संज्ञान में आने के बाद एडीपीआरओ मनोज कुमार त्यागी ने कार्यालय में आने वाली पेरोल का सत्यापन शुरू कराया है। उन्होंने बताया कि सफाईकर्मियों को पेरोल सत्यापन के बाद ही वेतन दिया जाएगा। जिन लोगों ने फर्जी तरीके से पेरोल तैयार कराई है। उनके खिलाफ वेतन रिकवरी सहित विभागीय कार्रवाई की जाएगी।