Move to Jagran APP

शहर में मुख्य मार्गों से नहीं उठाया जा रहा कूड़ा

हाईवे से ही कूड़ा उठाकर हो रही खानापूरी ठंडी सड़क रेलवे रोड पर जगह-जगह जमा है कचरा

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 06:09 AM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 06:09 AM (IST)
शहर में मुख्य मार्गों से नहीं उठाया जा रहा कूड़ा
शहर में मुख्य मार्गों से नहीं उठाया जा रहा कूड़ा

एटा: शहर में हाईवे से ही कूड़ा उठाकर सफाई व्यवस्था की खानापूरी की जा रही है, जबकि शहर के मुख्य मार्गो पर जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे दिखाई दे रहे हैं। रेलवे रोड और ठंडी सड़क पर कई स्थानों पर कूड़ा एकत्रित है। इससे राहगीरों को दुर्गंध के कारण वहां से निकलना दूभर हो रहा है।

loksabha election banner

इन दिनों नवरात्र का त्योहार चल रहा है। इस त्योहार पर भी शहर में सफाई व्यवस्था समुचित तरीके से नहीं कराई जा रही है। अधिकारियों की आंखों से बचने के लिए हाईवे पर ही जमा होने वाले कूडे़ को कर्मचारी हटाकर कोरम पूरा कर रहे हैं। जबकि हकीकत में सफाई व्यवस्था शहर में नहीं हो रही है। जिसका जीता जागता उदाहरण शहर के मुख्य मार्गो पर जमा दिखने वाले कूड़े के ढे़र हैं। ठंडी सड़क पर माता के तीन मंदिर हैं। इस कारण लोगों का सड़क पर अधिक आना जाना हो रहा है। तिराहा से लेकर मंदिर तक पहुंचने के लिए लोगों को कई जगहों पर कचरे के ढेर मिल रहे हैं। जिनसे निकलने वाली दुर्गंध से लोगों का बुरा हाल हो रहा है। इसके अलावा शहर के रेलवे रोड, अरुणा नगर में भी सफाई व्यवस्था कागजों पर ही चल रही है। इस मार्ग पर भी छह से आठ जगहों पर कचरे के ढेर लगे हुए हैं। जिन्हें दिनभर घूमने वाले पशु इधर से उधर बिखेरते रहते हैं। इतना ही नहीं लंबे समय तक कूड़ा न उठने के कारण बंदर भी ढेरों से ले जाकर लोगों के मकानों और घरों में गिरा रहे हैं। जिससे लोगों को तरह-तरह की परेशानियां हो रही हैं। शिकायत के बाद भी नगर पालिका लोगों को समस्या से निजात नहीं दिला पा रही है। वही नगर पालिका ईओ डा दीप कुमार वाष्र्णेय ने कहा कि जल्द ही डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का काम शुरू होगा। कर्मचारियों को हर मार्ग पर सफाई करने का निर्देश दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.