पारा और लुढ़का, ठंड से किसान की मौत
एटा: इन दिनों सर्दी निरंतर बढ़ती जा रही है। लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा
एटा: इन दिनों सर्दी निरंतर बढ़ती जा रही है। लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मारहरा क्षेत्र के गांव करुआमई में ठंड से एक किसान की मौत हो गई। यह युवक सुबह रात के वक्त खेत में पानी लगाने के लिए आया था तभी उसे अचानक ठंड लगी और मौके पर ही मौत हो गई। ठंड का जनजीवन पर व्यापक असर पड़ रहा है। इस बीच तापमान न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस रहा।
45 वर्षीय महावीर ¨सह पुत्र तेज ¨सह मंगलवार रात अपने खेत पर पानी लगाने के लिए गए थे। इस दौरान उनके आसपास कोई नहीं था। तभी अचानक बेहोश होकर गिर गए और उनकी मौत हो गई। परिवार वालों को जब पता चला तो वे मौके पर पहुंचे, जहां उन्हें मृत अवस्था में पाया गया। किसान के घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने चिकित्सकों को भी दिखाया, लेकिन उन्होंने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार वालों ने मामले की सूचना पुलिस को दी तो वह मौके पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में ले लिया।
परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी कि महावीर की मौत ठंड लगने के कारण हुई है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का कहना है कि घर में कमाने वाले वे अकेले ही शख्स थे। पूरा परिवार बेसहारा हो गया है। दरअसल जिले में ठंड से यह दूसरी मौत है।
हाल ही में एक साधू की भी ठंडी सड़क स्थित काली मंदिर के सामने ठंड लगने से मौत हो गई थी। इस तरह से ठंड से मरने वालों की संख्या जिले में अब दो हो गई है। इन दिनों सुबह के वक्त काफी ठंड पड़ रही है और निरंतर गिरता जा रहा है। बुधवार को तापमान न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस था।