Move to Jagran APP

आठ और महिलाओं की चोटी कटी

जागरण संवाददाता, एटा: जिले में चोटी कटने के आठ और मामले सामने आए हैं। महिलाएं चोटी क

By JagranEdited By: Published: Sat, 05 Aug 2017 07:27 PM (IST)Updated: Sat, 05 Aug 2017 07:27 PM (IST)
आठ और महिलाओं की चोटी कटी

जागरण संवाददाता, एटा: जिले में चोटी कटने के आठ और मामले सामने आए हैं। महिलाएं चोटी कटने के बाद बेहोश हो गई और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। महिलाएं इतनी बदहवास हैं कि वे कुछ भी बता नहीं पा रही हैं। घटनाओं के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत और ज्यादा फैल गई है। पुलिस द्वारा की गई छानबीन में कुछ भी हाथ नहीं लगा है।

loksabha election banner

देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव बदरिया में शुक्रवार देर रात पुष्पेंद्र की पत्नी देवकी घर में टीवी देख रही थी। तभी उसने देखा कि उसके बाल जमीन पर कटे पड़े हैं। वह चीखी-चिल्लाई और बेहोश हो गई। रात 11 बजे परिजन महिला को जिला अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने बताया कि महिला बेहद घबराई हुई थी। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को भी दी है।

इसी गांव में गिरीश की 40 वर्षीय पत्नी सुमनदेवी खाना बना रही थी, तभी उसके बाल कटकर गिर पड़े। घटना के वक्त घर में कोई नहीं था। उसका पति खेत पर काम करने गया था, जबकि मां पड़ोसी के घर बैठी थीं। पति ने बताया कि जब वह घर पहुंचा तो उसकी पत्नी चूल्हे के पास ही बेहोश पड़ी थी। महिला की झाड़-फूंक भी कराई। जब वह होश में नहीं आई तो उसे जिला अस्पताल ले गए। पति ने बताया कि वह अंधविश्वास में यकीन नहीं रखता, लेकिन यह नहीं समझ पा रहा कि आखिर बाल कैसे कट गए। इस महिला के माथे की ओर के बाल कटे हैं।

तीसरी घटना कोतवाली देहात क्षेत्र के ही गांव चांदपुर ¨जदाहार में हुई। यहां होरीलाल की 40 वर्षीय पत्नी सुषमा सुबह छह बजे घर में काम कर रही थी। तभी उसके बाल कट गए और हालत भी बिगड़ गई। अन्य महिलाओं ने जब कटे बाल देखे तो वे चिल्लाई। तत्काल उसे भी जिला अस्पताल भिजवाया। अवागढ़ क्षेत्र के गांव जरानी कलां में 50 वर्षीय प्रवेश पत्नी रुकुमपाल की चोटी भी रात में कटी। जब उन्होंने कटे बाल पड़े देखे तो वे बेहोश हो गईं और परिवारीजन महिला को लेकर इधर-उधर भागते रहे। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और जांच शुरू कर दी।

मारहरा में चार महिलाआं की चोटी कटी

मारहरा क्षेत्र के गांव नगला लखैरा निवासी रविशंकर की 23 वर्षीय पत्नी दिशा ने बताया कि शनिवार दोपहर वह कमरे में सो रही थी। तभी दिशा को अपने बाल ¨खचने का अहसास हुआ। उसका कहना है कि एक बिल्ली कमरे से बाहर भाग रही थी। सदमे में बेहोश हुई दिशा को मारहरा के बीएम जुबैरी सीएचसी में भर्ती कराया है।

गांव इस्लामपुर पीली की 35 वर्षीय मीनादेवी पत्नी श्यौदान ¨सह शनिवार शाम चार बजे के खेत पर जा रहीं थीं कि अचानक उनकी चोटी कट कर गिर गई। मीनादेवी अचेत हो गईं। परिजनों ने मीना को मारहरा सीएचसी में भर्ती कराया है। मारहरा के ही गांव रहीमनगर की पुष्पादेवी पत्नी उदयवीर ¨सह गुरुवार देर रात घर की छत पर सो रहीं थीं। सुबह जागीं तो बिस्तर पर उनकी आधी से अधिक चोटी कटी पड़ी थी। गांव खैरपुर की सुशीला पत्नी रामखिलाड़ी शुक्रवार दोपहर चारपाई पर लेटीं थीं कि अचानक उनकी चोटी कट गई।

विक्षिप्त निकला साधु, ले गए परिजन

पुलिस द्वारा शुक्रवार को गांव उज्जैपुर से पकड़े साधु सुमंगलम फौजी की जब जांच-पड़ताल की गई तो वह विक्षिप्त निकला। वह काशीराम कालोनी गाजियाबाद का रहने वाला है। परिवार के लोग उसे सिकंदराराऊ से पकड़कर आगरा ले जा रहे थे, तभी वह अपने दो भाइयों को चकमा देकर आगरा रोड पर बस से उतर गया और घूमते हुए गांव उज्जैपुर पहुंच गया, जहां उसे संदेह के आधार पर लोगों ने पकड़ लिया। शनिवार सुबह इसके परिवारीजन खोजते हुए देहात कोतवाली पहुंच गए, जहां से अपने साथ ले गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.