एटा: 18 करोड़ से साढ़े पांच मीटर होगा चौड़ा, मारहरा-पीएसी मार्ग का चौड़ीकरण काम शुरू
एटा में मारहरा से पीएसी छावनी होते हुए कासगंज रोड को जोड़ने वाले 18 किलोमीटर लंबे मार्ग के चौड़ीकरण का ...और पढ़ें

मारहरा की तरफ से चौड़ीकरण का किया गया कार्य दिखाई देता हुआ- जागण
HighLights
मारहरा से कासगंज रोड तक 18 किमी मार्ग का चौड़ीकरण।
वर्तमान पौने चार मीटर से साढ़े पांच मीटर होगी चौड़ाई।
18 करोड़ की लागत से यातायात होगा सुगम, घटेंगे हादसे।
जागरण संवाददाता, एटा। मारहरा से पीएसी छावनी होते हुए कासगंज रोड को जोड़ने वाले प्रमुख मार्ग के चौड़ीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। करीब 18 किलोमीटर लंबे इस मार्ग को अब साढ़े पांच मीटर चौड़ा किया जाएगा। वर्तमान में सड़क की चौड़ाई करीब पौने चार मीटर है। कम चौड़ाई के कारण इस मार्ग पर वाहनों को निकलने में परेशानी होती है और यातायात की रफ्तार भी प्रभावित रहती है।
मार्ग के चौड़ीकरण को शासन से मंजूरी मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग ने निर्माण की ओर से प्रक्रिया शुरू कर दी है। करीब 18 करोड़ रुपये की लागत से सड़क का चौड़ीकरण और निर्माण कार्य कराया जाएगा। सड़क की चौड़ाई बढ़ने के बाद दोपहिया और चार पहिया वाहनों के साथ बड़े वाहनों के आवागमन में भी सुविधा होगी।
18 किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण का काम शुरू, आवागमन सुगम होने की उम्मीद
मारहरा क्षेत्र से कासगंज रोड की ओर जाने वाले लोगों के लिए यह मार्ग महत्वपूर्ण है। मार्ग पीएसी छावनी से होकर गुजरता है, जिससे आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के साथ ही अन्य राहगीरों का भी आवागमन रहता है। वर्तमान में सड़क संकरी होने के कारण सामने से वाहनों के आने पर निकलने में परेशानी होती है।
मार्ग को साढे पांच मीटर किया जाएगा चौड़ा, हादसों की संभावनाएं होगी कम
कई स्थानों पर वाहनों को धीमा करना पड़ता है। चौड़ीकरण का काम पूरा होने के बाद मार्ग पर यातायात व्यवस्था में सुधार होने की उम्मीद है। राहगीरों को आवागमन में राहत मिलेगी और कासगंज रोड तक पहुंचना भी अधिक सुविधाजनक होगा।
मारहरा-पीएसी छावनी होकर कासगंज रोड को जोड़ने वाले करीब 18 किलोमीटर मार्ग के चौड़ीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मार्ग को साढ़े पांच मीटर चौड़ा किया जाएगा। इसके निर्माण पर करीब 18 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
कमल सिंह, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड प्रथम
