चौका-चूल्हा छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो
लोकसभा चुनाव को महापर्व का नाम दिए जाने के साथ इस पर्व में ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागेदारी के लिए सामाजिक संगठन भी आगे आ रहे हैं। शहर के ठंडी सड़क पर पुलक चेतना मंच महिला शाखा ने कार्यक्रम आयोजित कर मतदान की अपील की। वहीं महिलाओं ने संकल्प लिया कि मतदान दिवस पर घरेलू कार्यों से पहले मतदान करेंगीं।
एटा, जासं। लोकसभा चुनाव को महापर्व का नाम दिए जाने के साथ इस पर्व में ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागेदारी के लिए सामाजिक संगठन भी आगे आ रहे हैं। शहर के ठंडी सड़क पर पुलक चेतना मंच महिला शाखा ने कार्यक्रम आयोजित कर मतदान की अपील की। वहीं महिलाओं ने संकल्प लिया कि मतदान दिवस पर घरेलू कार्यों से पहले मतदान करेंगीं।
मंच की महिला कार्यकारिणी का भले ही होली मिलन समारोह था, लेकिन मुख्य फोकस महिलाओं की मतदान में भागेदारी शत फीसद करने का भी रखा गया। वक्ताओं ने बताया कि अच्छे जनप्रतिनिधि को चुनने के लिए महिलाओं को भी स्वविवेक से मतदान करना चाहिए। यही नहीं महिला सशक्तीकरण के लिए अपने वोट की ताकत जरूर अजमाने की भी बात कही गई। मतदान के संकल्प के साथ होली तिलक लगाकर चुनावी महापर्व में भागेदारी का आह्वान महिला मतदाताओं से किया गया। इस दौरान मंजू जैन, शिवांगी, संध्या, सरोज, कुसुम जैन, मोना जैन, गीता, सुनीता, रंजना, सीमा, लक्ष्मी, नीतू, पूनम, सौरभ कुमार, रिकूी, विमल जैन, जयप्रकाश, शशांक जैन आदि लोग मौजूद थे।