विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांशीराम ने देश में नई चेतना जगाई

By JagranEdited By:
Published: Sat, 10 Oct 2020 06:42 AM (IST)

बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक ने समाज के शोषित वर्ग के उत्थान के लिए कई काम किए

कांशीराम ने देश में नई चेतना जगाई
कांशीराम ने देश में नई चेतना जगाई

एटा, जासं। बामसेफ और बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम ने देश में नई चेतना जगाई थी। उन्होंने समाज के शोषित वर्ग के उत्थान के लिए कई काम किए। आज यह वर्ग संगठित है और इसका श्रेय कांशीराम को ही जाता है।

यहां पार्टी कार्यालय पर आयोजित परिनिर्वाण दिवस कार्यक्रम में मुख्य सेक्टर प्रभारी रणवीर सिंह कश्यप, दीपक पेंटर ने कहा कि काशीराम ने समाज में चेतना जगाने के लिए शोषित वर्ग की आवाज बुलंद की और उन्होंने पिछले समाज, मुस्लिम समाज तथा अपर कास्ट गरीबों को एक नया मंच दिया। वे बसपा की चेतना थे और आदर्श भी। उनके बताए रास्ते पर चलना सभी बसपाइयों का फर्ज है, उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि तब होगी, जब 2022 में बहुजन समाज पार्टी की सरकार प्रदेश में बनेगी। बसपा जिलाध्यक्ष बलवीर भास्कर ने कहा कि बसपा की ताकत दिन पर दिन बढ़ रही है, ऐसे में सभी को संगठित होने की जरूरत है। भाजपा से जनता का भरोसा उठ रहा है। अन्य पार्टियां अपना अस्तित्व बचाने के लिए लड़ रहीं हैं। उन्होंने कहा कि बसपा के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर संगठन को मजबूत करें।

पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश दलित, पूर्व मंत्री राजवीर सिंह, सेक्टर प्रभारी विजय बहादुर, सत्यप्रकाश गौतम, जहीर अहमद, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज सागर, सूर्य प्रताप सिंह, रमेश, सुखवीर सिंह प्रधान, कालीचरन पुष्कर, उत्साह भारद्वाज, धर्मेंद्र बघेल, दीपक यादव बॉबी, कैलाश, यादराम नायक, रामनिवास, विमल, मुकेश यादव, जितेंद्र यादव, शिवा बाल्मीकि, राजेश जाटव, विजय भारती, राजीव कुमार, विनय कुमार, अरविद जाटव, गिरिजन सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन मोहम्मद ताहा अहमद ने किया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।