विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्रामीणों को आवागमन में मिलेगी सहूलियत, एटा में 72 लाख की लागत से बनेगी सड़क

Published: Sat, 24 Oct 2026 07:57 PM (IST)

जलेसर में पुन्हैरा से नगला लक्ष्मण तक 72 लाख रुपये की लागत से सड़क का निर्माण किया जाएगा। विधायक संजीव ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. पुन्हैरा से नगला लक्ष्मण तक सड़क निर्माण।

  2. 72 लाख रुपये की लागत से बनेगी सड़क।

  3. विधायक संजीव दिवाकर ने किया शिलान्यास।

संवाद सहयोगी, जलेसर। पु्न्हैरा से नगला लक्ष्मण तक 72 लाख रुपये की लागत से सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए विधायक संजीव दिवाकर और भाजपा नेताओं ने शिलान्यास किया। विधायक ने कहा कि क्षेत्र में सड़क सहित अन्य विकास कार्यों को गति दी जा रही है। आने वाले समय में कई अन्य मार्गों का भी शिलान्यास किया जाएगा।

विधायक ने बताया कि क्षेत्र में प्रस्तावित कई सड़क मार्गों का शिलान्यास कराया जाएगा। इनका निर्माण इसी वर्ष पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिल सके। उन्होंने बताया कि रोडवेज डिपो के शुभारंभ के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से समय मांगा गया है। समय मिलते ही उद्घाटन कराया जाएगा।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, पूर्व जिला उपाध्यक्ष रमेश पाल, अवागढ़ अध्यक्ष महेश पाल सिंह, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष केशव राणा, जिला उपाध्यक्ष अमित गुप्ता, पूर्व जिला उपाध्यक्ष पावेंद्र सिंह, पम्मी ठाकुर, जिला मंत्री दिनेश लोधी, पिछड़ा मोर्चा के ब्रज प्रांत मंत्री बीएल कुशवाह, धर्मेंद्र सिंह, राजू, आशु ठाकुर, संजय कुशवाहा और शैलेश गौतम सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- यूपी में किसानों के खिले चेहरे: कम लागत में ज्यादा मुनाफा, सिंघाड़ा की मिठास से बढ़ेगी किसानों की आय