आज जागेंगे देव, शहर में चहुंओर गूंजेगी शहनाई
एटा: चारों ओर शहनाइयों की गूंज, शादी समारोहों में धमाल की तैयारी है।
जागरण संवाददाता, एटा: चारों ओर शहनाइयों की गूंज, शादी समारोहों में धमाल की तैयारी है। इस साल में विवाह के शुभ मुहुर्त कम होने के कारण पर्व पर सैकड़ों जोड़े जहां एक-दूसरे के हमसफर बनेंगे, वहीं दूसरी ओर विश्राम कर रहे देव भी जाग जाएंगे। देवोत्थान एकादशी पर्व के साथ सोमवार को समूचा जनपद शहनाइयों से गूंजेगा। पर्व को लेकर रविवार को बाजार में भीड़ नजर आई। भीड़ को देख व्यवसाइयों के चेहरे खिले रहे। फिर करोड़ों का होगा कारोबार: इस बार सहालगों में शुभ मुहूर्त भले ही कम हों, लेकिन समारोह कम नहीं। ऐसे में इस बार भी करोड़ों का कारोबार होगा। जिसमें सर्वाधिक सराफा व कपड़ा कारोबार शामिल रहेगा। देवोत्थान के बाद दिसंबर और फिर फरवरी, मार्च में भी विवाह के मुहुर्त हैं। सजने संवरने को भी उत्साह:शादी समारोह में महिलाओं को खासकर कुछ अलग दिखने की बढ़ती ललक के बीच जहां कास्मेटिक बाजार में ¨बदी, कंगन, लिप्स शेड, आइ शेड महिलाओं को आकर्षित कर रहे हैं। वहीं लिली ज्वैलरी की मांग भी सुरक्षा के उद्देश्य से हर वर्ग की महिलाओं में बढ़ी है। इसके अलावा ब्यूटी पार्लरों में भी महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है। होगा तुलसी सालिगराम का विवाह:
देवोत्थान एकादशी पर जहां एक ओर देव जागेंगे, वहीं दूसरी ओर मंदिरों व घरों में तुलसी-सालिगराम विवाह का आयोजन होगा। इसके लिए गन्ना, ¨सघाड़ा और शकरकंदी की खरीद की जा रही है। लोग गन्ने की पूजा के साथ तुलसी को बेटी मानकर विवाह आयोजित करेंगे। इस बार गन्ना 10 से 15 रुपये प्रति पीस, ¨सघाड़े 30 रुपये किलो और शकरकंदी 20 से 25 रुपये किलो बिक रही है। 400 से ज्यादा का होगा दांपत्य बंधन: देवोत्थान पर जिले में 400 से भी ज्यादा जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधेंगे। पं. शिवेंद्र मिश्र ने बताया कि इस सहालगी सीजन में देवोत्थान पर्व पर विवाह का शुभ मुहुर्त है। इसलिए हर शहर, गांव में शहनाई सुनाई देगी।