Move to Jagran APP

जागरण के पौधे लगाएं, वृक्ष बचाएं अभियान का जोरदार आगाज

जागरण के अभियान पौधे लगाएं, वृक्ष बचाएं का जोरदार आगाज हुआ। यहां तमाम लोगों ने पौधे लगाये।

By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Jul 2018 05:12 PM (IST)Updated: Fri, 20 Jul 2018 10:20 PM (IST)
जागरण के पौधे लगाएं, वृक्ष बचाएं अभियान का जोरदार आगाज
जागरण के पौधे लगाएं, वृक्ष बचाएं अभियान का जोरदार आगाज

जागरण संवाददाता, एटा : जागरण के अभियान पौधे लगाएं, वृक्ष बचाएं का जोरदार आगाज हुआ। यहां शहीद पार्क में बुद्धिजीवियों, सामाजिक संगठनों, राजनीतिक दलों, व्यापारी संगठनों समेत तमाम गणमान्य नागरिकों ने पौधे रोपे तथा उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया। पौधारोपण के दौरान उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा।

loksabha election banner

शुक्रवार को अभियान के शुभारंभ अवसर पर सुबह 10 बजे से ही शहीद पार्क में लोग आने शुरू हो गए। देखते ही देखते काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। खास बात यह भी रही कि लोग अपने आप प्रेरित होकर अभियान में भागीदारी निभाने के लिए खुद चलकर आए। लोग जागरण द्वारा शुरू किए गए इस अभियान की सराहना करते हुए कह रहे थे कि पर्यावरण को बचाने के लिए जागरण जैसे बड़े मीडिया संस्थान का आगे आना अपने आप में अहम है। इसलिए हम सभी का फर्ज है कि अभियान को सफल बनाने में जुट जाएं।

सबसे पहले सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड ने पौधा रोपा। इसके बाद पौधारोपण करने वालों का तांता लग गया। अभियान में शामिल होने के लिए विभिन्न संगठनों से जुड़ीं तमाम महिलाएं भी आई हुई थीं। उन्होंने शहीद पार्क के अलावा पार्क के बराबर स्थित प्राइमरी स्कूल में भी पौधे रोपे। राजनीतिक दलों से जुड़े नेताओं ने पूरे उत्साह के साथ अभियान में भाग लिया।

वृक्षारोपण करने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष डा. दिनेश वशिष्ठ, सपा जिलाध्यक्ष अशरफ हुसैन, मारहरा के विधायक वीरेंद्र लोधी, पटियाली के विधायक ममतेश शाक्य, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष भूपेंद्र ¨सह, एटा नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन राकेश गांधी, भाजपा नेता एवं व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, पूर्व विधायक सुधाकर वर्मा, डा. निरुपमा वर्मा, समग्र विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी, कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के महासचिव उदयवीर ¨सह, व्यापार मंडल के जिला महामंत्री दिनेश चंद्र वाष्र्णेय, व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता जैमिनी, धर्मवीर ¨सह गहलौत, अतीकुल रहमान एडवोकेट, समाजसेवी मेधाव्रत शास्त्री, राष्ट्रीय युवा ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री विनीत भारद्वाज, भाजपा के ब्रजक्षेत्र मंत्री प्रेमपाल ¨सह धनगर, ब्रजक्षेत्र मंत्री भाजपा निर्मल ¨सह धनगर, ¨हदू युवा वाहिनी के महिला संगठन मातृ शक्ति की प्रमुख निशा चौहान, गीता वाष्र्णेय, विमलेश राघव, गीता परमार, सपा जिला महासचिव राजू यादव, दीपक यादव, भाजपा के मीडिया प्रभारी विक्रांत माधौरिया, नलिन राजन गुप्ता, सभासद बिट्टू पचौरी, नारायण भास्कर एडवोकेट, प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुनील मिश्रा, व्यापारी नेता अतुल राठी, स्काउट मास्टर दयानंद श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। सभी को अधिक से अधिक पौधे रोपने और उनके संरक्षण करने की शपथ दिलाई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.