होली के हुडदंग में दो दर्जन घायल
जिले में रंगों के पर्व होली पर जमकर हुड़दंग हुआ। फायरिग पथराव और चले लाठी-डंडों से दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमले में निधौलीकलां के चेयरमैन भी जख्मी हुए हैं। एक घायल की हालत चिताजनक देखते हुए उसे आगरा रेफर कर दिया गया।
एटा: जिले में रंगों के पर्व होली पर जमकर हुड़दंग हुआ। फायरिग, पथराव और चले लाठी-डंडों से दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमले में निधौलीकलां के चेयरमैन भी जख्मी हुए हैं। एक घायल की हालत चिताजनक देखते हुए उसे आगरा रेफर कर दिया गया।
गुरुवार शाम जैथरा क्षेत्र के ग्राम जवाहर नगर निवासी सत्यवीर सिंह होली मिलन की तैयारी कर रहा था। तभी पड़ोस में शराब पीकर राजू उर्फ राजीव गालियां दे रहा था। आरोप है कि जब उसने गालियां देने की मना किया तो राजीव और उसके भाइयों ने पथराव कर दिया। आरोपित राजू द्वारा चलाई गई गोली से सत्यवीर घायल हो गया। परिजनों द्वारा हाथ में गोली लगने से घायल सत्यवीर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पिलुआ क्षेत्र के ग्राम बमनई में 14 वर्षीय मंदबुद्धि बालिका से रंग डालते समय छेड़छाड़ करने का विरोध करने पर विकास और उसके साथियों ने मारपीट कर किशोरी के अलावा उसके भाई योगेश परिवार के ही रामजीत तथा सामली देवी को घायल कर दिया।
दूसरी ओर निधौलीकलां में गुरूवार दोपहर दो पक्षों मे हुई मारपीट में चेयरमैन देवलाल लोधी, मोहल्ला साढ़ूपुरा के ही सोनू, भूरे, अजयपाल, सोनवीर, भूरेलाल, मोहल्ला गगनपुरी निवासी रोहित, विष्णू, उदयभान, मानपाल तथा बड़ा बाजार निवासी शिवम व सत्यराम घायल हो गए। हमले की रिपोर्ट एक पक्ष से चेयरमैन देवलाल ने शिवम समेत पांच के खिलाफ दर्ज कराई है। कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम हिम्मतपुर में होली खेलने को लेकर हुई मारपीट में डंबर सिंह उसका पुत्र सोमवीर तथा सुभाष घायल हो गए। सकीट के ग्राम रामगढ़ में हुए हुड़दंग में इंद्रपाल, बिदु पत्नी ब्रजेश कुमार तथा धनवती घायल हुए हैं। अवागढ़ क्षेत्र के ग्राम नगला गलुआ में हुई मारपीट में लवकुश घायल हो गया। परिजनों द्वारा होली के हुड़दंग में घायल सभी लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने घायल सुभाष को आगरा रैफर कर दिया है।