Move to Jagran APP

जरूरतमंदों की मदद सबसे बड़ा पुण्य

शहर में जीटी रोड स्थित फर्रुखाबाद धर्मशाला में राष्ट्रीय जागरूक जन स

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Dec 2019 10:47 PM (IST)Updated: Mon, 23 Dec 2019 06:06 AM (IST)
जरूरतमंदों की मदद सबसे बड़ा पुण्य
जरूरतमंदों की मदद सबसे बड़ा पुण्य

एटा, जागरण संवाददाता: शहर में जीटी रोड स्थित फर्रुखाबाद धर्मशाला में राष्ट्रीय जागरूक जन समिति ने रविवार को कंबल वितरण कार्यक्रम रखा। जिसमें गरीब, जरूरतमंदों को कंबलों का वितरण किया गया।

loksabha election banner

कार्यक्रम में आरएसएस के ब्रज प्रांत कार्यवाह राजपाल सिंह, डीएम सुखलाल भारती, एसएसपी सुनील कुमार सिंह, समिति अध्यक्ष विजितेंद्र गुप्त एड. आदि ने लोगों को कंबल बांटे। उनके दीर्घायु एवं उज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान प्रांत कार्यवाह ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद सबसे बड़ा पुण्य है। इससे बड़ा अन्य कोई कार्य नहीं है। हर व्यक्ति अपनी साम‌र्थ्य के अनुसार गरीबों की मदद जरूर करे।

डीएम ने कहा कि जिले में ठंड से बचाव के लिए बेहतर इंतजाम किए जा रहे हैं। जगह-जगह अलाव जलवाए जा रहे हैं, रैन बसेरे बनाए गए हैं। जिससे कि लोगों को ठंड से बचाया जा सके। जिला प्रशासन का प्रयास है कि गरीबों, निर्धनों, असहायों, दिव्यांगों आदि की हर संभव मदद की जाए। एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि गरीबों और बेसहारा लोगों को ठंड से बचाने के लिए कंबल बंटवाने पर समिति बधाई की पात्र है। कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुधाकर वर्मा व प्रजापालन वर्मा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश वशिष्ठ आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.