केरल बाढ़ पीड़ितों को भेजी मदद
(एटा)मारहरा: केरल में आयी बाढ़ की प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों की ओर मदद के हाथ लगातार बढ रहे हैं।
By JagranEdited By: Published: Fri, 31 Aug 2018 09:25 PM (IST)Updated: Fri, 31 Aug 2018 09:25 PM (IST)
(एटा)मारहरा: केरल में आयी बाढ़ की प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों की ओर मदद के हाथ लगातार बढ़ रहे हैं। मदद की इसी कड़ी में शुक्रवार को मारहरा पब्लिक स्कूल के प्रेसीडेंट सैयद नजीब हैदर नूरी और स्कूल प्रबंधक और मारहरा पालिकाध्यक्ष वहीद महमूद उर्फ परवेज जुबैरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष के नाम पचास हजार रूपये का चेक जिलाधिकारी आईपी पांडेय और उपजिलाधिकारी महेंद्र ¨सह तंवर को सौंपा।
सैयद नजीब हैदर नूरी और पालिकाध्यक्ष वहीद महमूद जुबैरी ने लोगों से मदद की अपील करते हुए कहा है कि केरल में आयी प्राकृतिक आपदा को धर्म, जाति या राजनैतिक दृष्टिकोण से नहीं जोड़ना चाहिए। इस मौके पर स्कूल के ¨प्रसीपल आदुलर्रहमान, शमीम अहमद, सादिक, आतिफ परवेज आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें