सकीट में पुलिस पर फायर, पांच गिरफ्तार
जासं एटा सकीट क्षेत्र में जमीन के विवाद में दो पक्षों में पथराव की सूचना पर पहुंची पुलिस पर
जासं, एटा: सकीट क्षेत्र में जमीन के विवाद में दो पक्षों में पथराव की सूचना पर पहुंची पुलिस पर भी आरोपितों ने फायर कर दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
शुक्रवार शाम पुलिस को जानकारी मिली कि ग्राम कौंची ढेरा में जमीन के विवाद में दो पक्षों में पथराव हो रहा है। इस जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्षों के लोगों ने पुलिस को देखकर उसके ऊपर फायर कर दिया, जिसमें उपनिरीक्षक समेत कई पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। पुलिस का कहना था कि आरोपितों द्वारा उनके ऊपर भी ईंट-पत्थर फेंके गए थे। सिटी के इंस्पेक्टर विवेक शर्मा ने बताया कि उपनिरीक्षक उदयवीर सिंह की तहरीर पर दो पक्षों में पथराव और पुलिस पार्टी पर फायर करने का मामला कौंची ढेरा निवासी मौहर खां, झंडू, सरनाम, कंपोटर, अभिजीत के खिलाफ दर्ज कर लिया गया था। सभी आरोपितों को शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया है।