Move to Jagran APP

हर वर्ग के लिए सराहनीय कार्य कर रही सरकार: हरनाथ सिंह

उप्र दिवस के अवसर पर तीन दिन होने वाले कार्यक्रमों का आगाज रविवार क

By JagranEdited By: Published: Mon, 25 Jan 2021 03:21 AM (IST)Updated: Mon, 25 Jan 2021 03:21 AM (IST)
हर वर्ग के लिए सराहनीय कार्य कर रही सरकार: हरनाथ सिंह
हर वर्ग के लिए सराहनीय कार्य कर रही सरकार: हरनाथ सिंह

जागरण संवाददाता, एटा: उप्र दिवस के अवसर पर तीन दिन होने वाले कार्यक्रमों का आगाज रविवार को हुआ। जिला पंचायत परिसर में सभी विभागों ने प्रदर्शनी लगाकर योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम आत्म निर्भर उत्तर प्रदेश में महिला, किसान एवं युवाओं का विकास व सम्मान थीम पर आयोजित किया गया।

loksabha election banner

मुख्य अतिथि सांसद हरनाथ सिंह यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश का इतिहास काफी गौरवशाली रहा है। देश के राष्ट्रपति सहित कई महान विभूतियां इसी प्रदेश से हैं। साथ ही नए भारत के निर्माण में भी उप्र की अहम भूमिका है। सरकार हर वर्ग के लिए सराहनीय कार्य कर रही है। संघ के ब्रज प्रांत कार्यवाह राजपाल सिंह ने कहा कि सभी को आज के समय में जल संरक्षण पर प्रमुखता से जोर देना चाहिए। साथ ही जल का दोहन होने से बचाने का संकल्प लेना चाहिए। डीएम सुखलाल भारती ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं से सभी का विकास होगा और सम्मान मिलेगा। विद्यालयों के बच्चों द्वारा मंच पर प्रस्तुत किए गए नाटक एवं गीतों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि प्रतिभावान बच्चे इस तीन दिवसीय आयोजन में अपनी प्रतिभा प्रस्तुत कर सकते हैं।

एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि देश के विकास में उप्र महत्वपूर्ण भूमिका निर्वाह करता है। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले मेधावियों, किसानों, उद्यमियों, खिलाड़ियों, महिलाओं, कर्मचारियों, अधिकारियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मारहरा विधायक वीरेन्द्र सिंह लोधी, सीडीओ अजय प्रकाश, एडीएम वित्त एवं राजस्व केशव कुमार, एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्र, डीडीओ एसएन सिंह कुशवाह, सीएमओ डा. अरविद कुमार गर्ग, पीडी डीआरडीए निर्मल कुमार द्विवेदी, प्राचार्य डायट जितेन्द्र सिंह, डीआइओएस मिथलेश कुमार, बीएसए संजय सिंह, डीपीआरओ आलोक कुमार प्रियदर्शी, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन आदि मौजूद रहे। राष्ट्रगान से हुआ शुभारंभ

-----

त्रमांत सेवा संस्थान के सचिव शिवकुमार ने बताया कि संस्थान के अनुरोध पर कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान से किया गया। जिसमें सभी ने सावधान मुद्रा में खड़े होकर राष्ट्रगान का आदर किया। इसके लिए उन्होंने प्रशासन का आभार प्रकट किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.