महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म
जागरण संवाददाता, एटा: जसरथपुर क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गय
जागरण संवाददाता, एटा: जसरथपुर क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़िता जब थाने पहुंची तो उसकी एफआइआर दर्ज नहीं की गई और उसे भगा दिया गया।
महिला ने एसएसपी अखिलेश कुमार चौरसिया को एक प्रार्थना पत्र दिया है, जिसमें आरोप लगाया है कि उसके गांव के ही शीलेंद्र और सूरज दो-तीन अन्य लोगों के साथ घर में घुस आए। पहले उसके साथ मारपीट की और घर में रखे 20 हजार रुपये लूट लिए तथा तोड़फोड़ भी की। महिला ने जब विरोध किया तो उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़ित महिला अपने परिवार वालों के साथ थाने पहुंची तो थाना प्रभारी महाराज ¨सह भाटी ने उसकी बात नहीं सुनी और वहां से भगा दिया। इसके बाद इस महिला ने एसएसपी से शिकायत की है। पुलिस कप्तान ने तत्काल थाना प्रभारी से बात की और लापरवाही पर काफी नाराजगी जताई। इसके बाद पुलिस की टीम गांव पहुंच गई और आरोपियों के घरों पर दबिशें दीं। इस दौरान कोई भी पकड़ा नहीं गया। महिला से कहा गया कि वह थाने पहुंचे। इस बीच जसरथपुर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। प्रथम ²ष्टया घटना संदिग्ध है। महिला के साथ दुष्कर्म जैसी घटना नहीं हुई है। वह झूठा आरोप लगा रही है।