विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दोस्ती, दुष्कर्म और मतांतरण... एटा की युवती ने बताई खौफनाक कहानी, दो युवक गिरफ्तार

Published: Fri, 02 Oct 2026 03:16 PM (IST)

एटा के मारहरा में एक युवती ने युवक पर धार्मिक पहचान छिपाकर दोस्ती करने, दुष्कर्म करने और मतांतरण का दबाव ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. युवती ने धार्मिक पहचान छिपाकर दोस्ती और दुष्कर्म का आरोप लगाया।

  2. आरोपी ने मतांतरण कर निकाह करने का दबाव बनाया।

  3. पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की, जांच जारी।

संवाद सहयोगी मारहरा (एटा)। थाना क्षेत्र की युवती ने एक युवक पर धार्मिक पहचान छिपाकर दोस्ती करने, दुष्कर्म करने और बाद में मतांतरण कर निकाह करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कराकर उसका मेडिकल परीक्षण कराया है।

पीड़िता ने तहरीर में बताया कि वर्ष 2018 से मुख्य आरोपित स्वतेन निवासी मोहल्ला शीशग्रान मारहरा अपने दोस्त जाकिर निवासी मोहल्ला शीशग्रान के साथ उसका पीछा कर परेशान करता था। उसकी कॉस्मेटिक की दुकान है।

आरोप है कि वह बाइक आगे लगाकर बातचीत का दबाव बनाता और पैसों का लालच देता था। एक बार उसके बैग में पांच हजार रुपये रख दिए। पूछने पर आरोपित ने खुद को हिंदू बताया।

मारहरा की युवती ने दो युवकों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

विरोध के बावजूद उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। इसके बाद युवती ने स्कूल जाना छोड़ दिया और घर से कक्षा 11वीं व 12वीं की पढ़ाई पूरी की। पीड़िता के अनुसार वर्ष 2026 में बीएससी तृतीय वर्ष की परीक्षा देकर लौटते समय दो लोगों ने पीछे से कुछ सुंघा दिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि मौके पर मोबाइल फोन, दो हजार रुपये और एक चिट्ठी छोड़ी गई। चिट्ठी में शादी करने के लिए दुष्कर्म करने की बात लिखी थी।

जूस में दवा मिलाकर गर्भ गिराने का आरोप

आरोपित ने उसे खुश रखने का भरोसा दिया और बातचीत न करने पर फोटो प्रसारित करने की धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि जनवरी 2026 में आरोपित ने उसे मिलने बुलाया और फरवरी में शादी कर ली। करीब तीन माह का गर्भ होने पर आरोपित और उसका साथी उसे दिल्ली ले गए। वहां पार्क में अनार के जूस में दवा मिलाकर खिलाने के बाद गर्भ गिराने का आरोप लगाया है।

बाद में आरोपित के मुस्लिम होने की जानकारी मिलने पर युवती उसके घर पहुंची। वहां उसके भाई ने मुस्लिम धर्म अपनाकर निकाह करने का दबाव बनाया। इसके बाद वह आरोपितों के चंगुल से हाल ही में निकल आई। बुधवार को वह थाने पंहुची और तहरीर दी। तब रात में मुकद्मा दर्ज हुआ है।

यह भी पढ़ें- आगरा-ग्वालियर 60 मिनट में 88 KM का सफर: सिक्स लेन लंबा, चंबल नदी पर बनेगा हैंगिंग पुल, ऐसा होगा ग्रीनफ्रील्ड एक्सप्रेसवे

यह भी पढ़ें- एशिया की ऐतिहासिक राम बरात छह को: 2500 पुलिस और PAC जवान संभालेंगे सुरक्षा, जोन में बांटा आगरा

थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर स्वतेन और उसके साथी जाकिर निवासी मोहल्ला शीशग्रान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िता के बयान और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।