बसौड़ा पर शीतला माता का किया पूजन
होली के बाद सोमवार को नगर में शीतला माता का पूजन कर बसौड़ा पर्व मनाया गया। महिलाओं ने माता शीतला से बच्चों व परिजनों के स्वास्थ्य की कामना की। वहीं गिहार कालोनी स्थित प्राचीन मंदिर पर शीतलामाता मेले का आयोजन हुआ।
जलेसर, जासं। होली के बाद सोमवार को नगर में शीतला माता का पूजन कर बसौड़ा पर्व मनाया गया। महिलाओं ने माता शीतला से बच्चों व परिजनों के स्वास्थ्य की कामना की। वहीं गिहार कालोनी स्थित प्राचीन मंदिर पर शीतलामाता मेले का आयोजन हुआ।
होली के बाद मौसमी बदलाव के कारण होने वाले ज्वर, विषाणुओं व संक्रमण से मुक्ति दिलाने वाली माता शीतला का सोमवार को घर-घर पूजन किया गया। नगर में महावीरगंज, निधौली चौराहा, ब्लॉक कालोनी, पथवारी माता, गोलनगर, शेरगंज सहित अनेक मंदिरों पर माता शीतला का पूजन किया गया। वहीं शीतला माता के गिहार कालोनी स्थित प्राचीन मंदिर पर मेला लगाया गया, जहां हजारों की संख्या में महिलाओं ने बच्चों व परिजनों के निरोग रहने की कामना की।