UP News: पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव को अलीगढ़ जेल में किया शिफ्ट, नौ माह से एटा जेल में थे बंद
Rameshwar Singh Yadav एटा कारागार में निरुद्ध अलीगंज के पूर्व सपा विधायक रामेश्वर सिंह यादव को अलीगढ़ जेल में शिफ्ट किया गया है। कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुवार सुबह पुलिस उनको अलीगढ़ ले गई। वहीं उनके भाई पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव एटा जेल में ही निरूद्ध हैं।
एटा, जागरण संवाददाता: एटा कारागार में निरुद्ध अलीगंज के पूर्व सपा विधायक रामेश्वर सिंह यादव को अलीगढ़ जेल में शिफ्ट किया गया है। कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुवार सुबह पुलिस उनको अलीगढ़ ले गई।
पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव गैंगस्टर मामले में कई महीने से एटा जेल में बंद थे वहीं उनके भाई पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव भी एटा जेल में निरूद्ध हैं।
प्रशासन को दोनों भाइयों द्वारा साजिश रचने की आशंका थी, इसलिए पूर्व विधायक को दूसरी जेल में शिफ्ट किया गया है। जेल अधीक्षक अमित चौधरी ने बताया प्रशासनिक आधार पर पूर्व विधायक को अलीगढ़ जेल में शिफ्ट किया गया है।