राजा का रामपुर में युवक को मारी गोली
जासं एटा राजा का रामपुर क्षेत्र में सोमवार देर शाम युवक को गोली मारकर घायल कर दिया
जासं, एटा: राजा का रामपुर क्षेत्र में सोमवार देर शाम युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया। उसे अलीगंज स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
सोमवार देर शाम गोली लगने से घायल ग्राम असदपुर निवासी 26 वर्षीय आलोक कुमार को अलीगंज के स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। इस दौरान घायल ने स्वास्थ्य कर्मियों को बताया कि उसे गांव के ही हरेंद्र ने अपने दो अन्य साथियों की मदद से गोली मारी है। उसके हाथ में गोली लगी है। इधर पुलिस का कहना है कि आलोक ने पड़ोस की महिला को थप्पड़ मार दिया था। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज न हो इसलिए उसने विरोधी पक्ष को फंसाने के लिए गोली का नाटक किया है। एसओ राजा का रामपुर योगेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि गोली लगने से आलोक के घायल होने की जानकारी मिली थी। प्रथम ²ष्टया मामला संदिग्ध है। घटना के संबंध में घायल और उसके स्वजनों की ओर से मंगलवार शाम तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।