Move to Jagran APP

जागरण संग तिरंगा यात्रा में सहभागी बने सब, तिरंगा के रंग में रंगा शहर

जागरण संग तिरंगा यात्रा में सहभागी बने सब तिरंगामय हुआ शहर

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Aug 2022 04:01 AM (IST)Updated: Sun, 14 Aug 2022 04:01 AM (IST)
जागरण संग तिरंगा यात्रा में सहभागी बने सब, तिरंगा के रंग में रंगा शहर
जागरण संग तिरंगा यात्रा में सहभागी बने सब, तिरंगा के रंग में रंगा शहर

जागरण संग तिरंगा यात्रा में सहभागी बने सब, तिरंगा के रंग में रंगा शहर

loksabha election banner

जासं, एटा : हर हाथ में तिरंगा और जुबां पर भारत माता के जयकारे, कहीं घोड़े पर सवार लक्ष्मीबाई तो कहीं भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद के स्वरूप, भव्य रथ पर सवार भारत माता, उपदेश देते विवेकानंद। देशभक्ति के जयकारों के बीच महापुरुषों का संगम और उनके पीछे उमड़ा जनसैलाब देख शहर के लोग अपने आप को गौरांवति महसूस कर रहे थे। यह नजारा था दैनिक जागरण द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा का। इसमें सब सहभागी बने, विद्यालयों ने बड़ी भूमिका निभाई। हजारों स्कूली बच्चों का जोश देखते ही बन रहा था। तिरंगा यात्रा जीटी रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर से शुरू हुई। शुभारंभ स्वामी विवेकानंद शिक्षा प्रसार समिति के अध्यक्ष क्षेत्रपाल उपाध्याय एवं मंत्री बृजनंदन माहेश्वरी ने हरी झंडी दिखाकर किया। तिरंगा यात्रा में छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न स्वरूपों में झांकियों के साथ-साथ पथ संचलन की प्रस्तुति की गई। स्कूली बच्चे देशभक्ति का संदेश देते बैनर लेकर चल रहे थे। रास्ते में तमाम गणमान्य लोग तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हो गए और भारत माता के जयकारे लगाते हुए अंत तक सहभागी बने। तिरंगा यात्रा के शहीद पार्क पहुंचने पर सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, विधान परिषद सदस्य आशू यादव एवं अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय कुशवाह द्वारा उपस्थितजनों को संबोधित किया गया। स्वामी विवेकानंद शिक्षा प्रसार समिति के अध्यक्ष क्षेत्रपाल उपाध्याय, मंत्री बृजनंदन माहेश्वरी, सरस्वती विद्या मंदिर के अध्यक्ष सुधीर गुप्ता, प्रबंधक वीरेंद्र वार्ष्णेय, मनमोहन राठी, डा. चेतन देव शर्मा, सर्वेश बाबू दीक्षित, चंद्रकांत मिश्रा, कल्पना गहलोत, अतुल राठी, हरी बाबू गुप्ता, राकेश सक्सेना, डा. रामविलास शर्मा, जिला प्रचारक विकास, पंकज गुप्ता, प्रधानाचार्य प्रमोद वर्मा, उप प्रधानाचार्य प्रेमचंद, रमन प्रताप सिंह, डा. अरुण राजोरिया, आश्चर्य वार्ष्णेय, श्याम सुंदर शुक्ला, दयाशंकर पचौरी, पंकज मलिक, सुनीता जैन, ममता उपाध्याय, कामिनी राठी, सीता शर्मा, लवली शर्मा, रेनू अवस्थी, सत्यप्रकाश पाठक, सत्यशील मिश्रा, सूबेदार सिंह शाक्य, कुसुम पांडे, पुष्पेंद्र शर्मा, विवेक पांडे, विवेक दुबे, डा. अजय उपाध्याय, संयोगिता भारद्वाज, सुमित उपाध्याय, छविराम सिंह यादव, शिखा सक्सेना, लोकेंद्र कुमार, आशीष दीक्षित, नवीन, नीरज शर्मा, अजय गौड़, डा. संजीव सिंह, कृष्णकांत पांडे, मनोज कुमार सिंह, विनय प्रताप सिंह, शैलेश प्रताप सिंह, सौरभ गुप्ता, शिवकांत चंदेल, हरी बाबू शर्मा, अविरल सहाय, भवनाथ झा, विनय वशिष्ठ, हिमांशु पचौरी, राहुल चौहान, पवन कुमार यादव, श्याम भारद्वाज, संजीव मिश्रा, यादवेश सिंह, सुनीता उपाध्याय, सुखबीर सिंह, वीरेश कुमार, दीपक राघव, अवनीश माहेश्वरी, राजीव वर्मा, ब्रजेश उपाध्याय, डा. राहुल शर्मा, आलोक जैन, अंकुर गोयल, सोनिया माहेश्वरी, आलोक त्रिवेदी, जितेंद्र सिंह, अलका सक्सेना, नागेश अग्निहोत्री, रवीश कुमार, अनिल कुमार, निधि पांडे, राजेंद्र सिंह, डा. योगेंद्र सिंह, प्राची गुप्ता, अनीता वर्मा, कृष्ण गोपाल अग्रवाल, योगेश मिश्रा, विकास अग्रवाल, अंजू वार्ष्णेय, नवनीत यादव, सुमित उपाध्याय, कीर्ति परमार, गार्गी शर्मा, वेद प्रकाश, राजवर्धन गुप्ता, जगपाल सिंह राठौर, विजय कुमार, केशव मिश्रा, मुनेंद्र प्रताप सिंह, सुनील कुमार सिंह, ज्ञान सिंह वर्मा, छत्रपाल सिंह, अखिलेश जौहरी सहित सरस्वती शिशु मंदिर स्टाफ आदि की उपस्थिति रही। इसके अलावा दूसरी तिरंगा यात्रा अविनाशी सहाय आर्य इंटर कालेज से शुरू हुई। बैनर हाथ में लेकर स्कूली बच्चे उत्साहित थे। कालेज के स्टाफ का पूरा सहयोग रहा और वे यात्रा के समापन तक साथ रहे। प्रधानाचार्य दिनेश प्रताप सिंह, सत्यवीर सिंह, अनिल कुमार, योगेंद्र शर्मा, भरत सिंह, दुर्गेश कुमार, गौरव सक्सेना, राजवीर सिंह आदि मौजूद रहे। शाम के वक्त योग पतंजलि पीठ के सदस्य भी तिरंगा यात्रा निकालकर शहीद पार्क पहुंचे। लोगों में खूब उत्साह देखा गया। पूरे शहर में तिरंगा यात्रा की धूम रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.