फौजी की पत्नी ने फंदा लगाकर की खुदकशी
कोतवाली देहात क्षेत्र में फौजी की पत्नी ने साड़ी का फंदा लगाकर खुदकशी कर ली। पति द्वारा थप्पड़ मारने से हुई थी गुस्सा
जागरण संवाददाता, एटा: कोतवाली देहात क्षेत्र में फौजी की पत्नी ने साड़ी का फंदा लगाकर खुदकशी कर ली। गुरुवार सुबह उसका शव प्लाट में फंदे पर लटका मिला है। वह पति द्वारा बच्चों से हुई कहासुनी के बाद थप्पड़ मारे जान से क्षुब्ध होकर घर से चली आई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन की।
फीरोजाबाद जिले के एका क्षेत्र के गांव पट्टी निवासी फौजीलाल ¨सह का परिवार कृष्णा बिहार कॉलोनी में रहता है। फौजी अवकाश पर घर आया था। बुधवार देर शाम फौजी की 35 वर्षीय पत्नी चंद्रकली की बच्चों से कहासुनी हो गई। आवेश में आए फौजी ने पत्नी के थप्पड़ जड़ दिया। जिससे वह नाराज होकर घर से निकल आई। वह बालाजीपुरम स्थित अपने प्लॉट पर पहुंची और साड़ी का फंदा लगाकर पेड़ पर लटक गई। गुरुवार सुबह फौजी और उसके बच्चों को इसकी जानकारी हुई। घटना की जानकारी लाल ¨सह ने पुलिस को दी। जावड़ा चौकी के प्रभारी सुरजीत ¨सह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फंदे पर लटके शव को नीचे उतरवाया। घटना के संबंध में गुरुवार शाम तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है।