Move to Jagran APP

जागरण के पौधरोपण अभियान का आज से आगाज

जागरण के पौधरोपण का आगाज शुक्रवार को होगा। इसके साथ ही दस दिवसीय अभियान शुरू हो जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Thu, 19 Jul 2018 11:43 PM (IST)Updated: Thu, 19 Jul 2018 11:43 PM (IST)
जागरण के पौधरोपण अभियान का आज से आगाज
जागरण के पौधरोपण अभियान का आज से आगाज

जागरण संवाददाता, एटा : जागरण के पौधरोपण का आगाज शुक्रवार को होगा। इस दस दिवसीय अभियान के अंतर्गत शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में गणमान्य व आम लोग पौधारोपण करेंगे। इस अभियान को पौधे लगाएं, वृक्ष बचाएं नाम दिया गया है। अभियान के लिए जिला मुख्यालय तथा सभी ब्लॉक केंद्रों पर तैयारियां की गईं हैं। अभियान के दौरान लोगों को अधिक से अधिक पौधे रोपित करने के लिए संकल्प दिलाया जाएगा। इसके अलावा इन पौधों का संरक्षण होता रहे इस बात पर भी जोर दिया जाएगा। पहले दिन जिला मुख्यालय पर शहीद पार्क में सुबह 10 बजे पौधारोपण होगा।

loksabha election banner

पर्यावरण को बचाए रखने के उद्देश्य से इस अभियान की शुरुआत करने का बीड़ा जागरण ने उठाया है। 28 जुलाई तक यह अभियान चलेगा। इसके लिए सभी सामाजिक संगठनों का सहयोग भी लिया जा रहा है। उद्यान विभाग, वन विभाग की टीमें भी अभियान में जुटेंगी। पौधारोपण के कार्यक्रम में शहर के सभी गणमान्य लोग भाग लेंगे। दरअसल इस अभियान का उद्देश्य यह है कि अधिक से अधिक लोग वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित हों, ताकि पर्यावरण की सुरक्षा की जा सके। अपना शहर हरा-भरा दिखाई दे, अगर चौतरफा हरियाली होगी तो इसके कई फायदे शहरवासियों को मिलेंगे।

पौधारोपण अभियान शहर व कस्बों के पार्कों, सार्वजनिक स्थानों पर चलाया जाएगा। इसमें खास ध्यान यह रखा जाएगा कि पौधों की सुरक्षा ठीक तरह हो सके और वे बड़े होकर वृक्ष बन सकें। देखने में यह आता है कि लोग पौधे रोपित कर देते हैं, लेकिन इसके बाद उनकी देखरेख का जिम्मा कोई नहीं उठाता और वे यूं ही सूख जाते हैं। जबकि आवश्यकता इस बात की है कि पौधों के बड़े होने तक इनकी सुरक्षा की जाए। इसी उद्देश्य सके तहत सुबह 10 बजे शहर के शहीद पार्क में राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों, समाजसेवियों, व्यापारियों सभी से पौधारोपण के लिए पहुंचने का आह्वान किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.