विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एटा में वायरल बुखार का कहर: 7 माह के मासूम ने तोड़ा दम, 24 घंटे में 50 से ज्यादा लोग बीमार

Published: Sun, 29 Mar 2026 06:40 AM (IST)

एटा में वायरल बुखार का प्रकोप जारी है, जिससे सात माह के मासूम चिराग की मौत हो गई। तीन दिन ...और पढ़ें

बुखार से बच्चे की मौत होने के बाद शनिवार को गांव अल्लैपुर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम स्वजन ने जानकारी लेती हुई

बुखार से बच्चे की मौत होने के बाद शनिवार को गांव अल्लैपुर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम स्वजन ने जानकारी लेती हुई

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, एटा। बुखार से पीड़ित एक सात माह के मासूम ने शुक्रवार को एक निजी चिकित्सक के यहां दम तोड़ दिया। मासूम इकलौता पुत्र था, जिसकी असमय मौत से परिवार दुखी है। जनपद में वायरल बुखार तेजी से फैल रहा है। एक ही दिन में 50 से अधिक बुखार से पीड़ित लोग मेडिकल कॉलेज पहुंचे।

मारहरा ब्लॉक क्षेत्र के गांव अल्लैपुर निवासी रूपेंद्र यादव के सात माह के पुत्र चिराग को पिछले तीन दिनों से तेज बुखार आ रहा था। परिजन पहले उसका इलाज स्थानीय स्तर पर कराते रहे, लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। शुक्रवार की शाम अचानक बच्चे की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई, जिस पर उसे तत्काल चिकित्सक के पास ले जाया गया।

हालांकि जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया। शनिवार दोपहर टीम गांव पहुंची और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। टीम ने ग्रामीणों को साफ-सफाई रखने, घरों के आसपास पानी जमा न होने देने और बुखार के लक्षण दिखते ही तुरंत चिकित्सक से संपर्क करने की सलाह दी।

मेडिकल कॉलेज में भी बुखार के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। शनिवार को ओपीडी में करीब 170 बच्चे उपचार के लिए पहुंचे, जिनमें लगभग 50 बच्चों में बुखार के लक्षण पाए गए।

हालत की गंभीरता को देखते हुए 12 बच्चों को पीडियाट्रिक वार्ड में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। पीडियाट्रिक विभागाध्यक्ष डॉ. एबी सिंह ने बताया कि मौसम में बदलाव के चलते वायरल बुखार के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें- एटा में चलती बस में महिला परिचालक पर हमला, बाल पकड़कर पीटा और नकदी और सामान लूटा


बच्चे की मौत की सूचना पर स्वास्थ्य टीम को गांव भेजा गया है। स्वजन ने तीन दिन से बुखार होने की बात कही है, लेकिन उपचार से संबंधित पर्चे उपलब्ध नहीं कराए हैं। उन्होंने कहा कि वायरल बुखार का समय चल रहा है, ऐसे में किसी भी प्रकार की लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। 

                                                                              राजेंद्र प्रसाद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी