विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एटा में चलती बस में महिला परिचालक पर हमला, बाल पकड़कर पीटा और नकदी और सामान लूटा

Published: Sat, 28 Mar 2026 09:28 AM (IST)

एटा के अवागढ़ क्षेत्र में एक चलती रोडवेज बस में महिला परिचालक को पीटा गया और लूटपाट की गई। टिकट ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, एटा। थाना अवागढ़ क्षेत्र के में चलती रोडवेज बस के अंदर महिला परिचालक को पीटने का मामला समने आया है। आरोप है कि टिकट देने पर मामूली कहासुनी के बाद दर्जनभर युवकों ने बस में चढ़कर महिला परिचालक और दो चालकों के साथ गाली-गलौज करते हुए हाथापाई की। घटना से बस में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया।

महिला परिचालक को बाल पकड़कर खींचा और चलती बस से फेंकने का प्रयास

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कासगंज नीरज कुमार ने बताया कि डिपो की एक बस शुक्रवार को कासगंज से आगरा जा रही थी। रास्ते में लगभग दो बजे कस्बा अवागढ़ पर एक युवक बस में चढ़ा तो महिला परिचालक ने टिकट लेने को कहा। आरोप है कि इसी बात पर वह नाराज हो गया और टिकट लेनेे से मना करते हुए गाली-गलौज करने लगा।

मामूली कहासुनी पर दर्जनभर युवकों ने किया हमला

जब महिला परिचालक ने उसे बस से उतरने के लिए कहा तो उसने फोन काल कर अपने अन्य साथियों को बुला लिया। कुछ ही देर में दर्जनभर से अधिक युवक बस में चढ़ आए और महिला परिचालक को पीटने लगे। यह देखकर बस पर तैनात चालक मुन्नालाल व अवनेश ने बचाने का प्रया किया तो इनको भी पीटा।

टिकट मशीन व नकदी लूटने का आरोप

इतना ही नहीं आरोपितों ने महिला परिचालक के साथ अभद्रता करते हुए उसे चलती बस से नीचे फेंकने का प्रयास किया। इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो में युवक महिला परिचालक के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट करते नजर आ रहे हैं।

एआरएम कासगंज ने बताया कि आरोपित बस से सरकारी कागजात, टिकट मशीन छीन ले गए। इसके अलावा बैग ले गए जिसमें 10 हजार रुपये टिकट के और करीब 40 हजार रुपये महिला परिचालक के भाई की फीस के थे। साथ ही एक मोबाइल भी छीन ले गए। घटना के बाद बस में सवार यात्री भयभीत हो गए।

बाइक आगे लगाकर रुकवाई बस और निकाल ली चाबी

पीड़ित महिला परिचालक ने बताया कि उसके साथ दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया गया। जिसके साथ विवाद हुआ उस युवक के एक फोन काल पर बाइक लेकर दर्जनभर से अधिक युवकों बस को घेर लिया। एक युवक ने बस के आगे बाइक लगाई और चालक की खिड़की से अंदर आकर चाबी निकाल ले गया। एआरएम नीरज कुमार ने बताया कि इसी युवक को पुलिस ने पकड़ लिया है और चाबी भी बरामद की है।

यह भी पढ़ें- आठ वर्षीय बच्ची का हत्याराेपित 25 हजार का इनामी सुनील मुठभेड़ में ढेर, आगरा में तीन दिन पहले हुई थी हत्या

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम को लगाया गया है। मामले में एक आरोपित को पकड़ लिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है। किसी भी महिला के साथ इस प्रकार की घटना करने वाले आरोपितों को बख्शा नहीं जाएगा।

-

ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, सीओ जलेसर