शराब के बाद मारे गांजे भरी सिगरेट के कश, एटा में तीन दोस्तों की मौत से मातम
एटा के निधौली कलां क्षेत्र के किशोरपुर गांव में शराब और गांजे के सेवन से तीन दोस्तों की मौत हो ...और पढ़ें

AI जेनरेटेड सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
शराब और गांजे के सेवन से बिगड़ी थी हालत।
पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार।
जागरण संवाददाता, एटा। नशे की ओवरडोज तीन युवकों की जान ले बैठी। निधौली कलां क्षेत्र के किशोरपुर गांव में शराब पीने से तीन दोस्तों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान शिव कुमार, अजित और जीतू के रूप में हुई है। स्वजनों के मुताबिक, तीनों दोस्तों ने गांव में एक समर के पास बैठकर शराब पार्टी की थी। आरोप है कि शराब के साथ गांजे की सिगरेट भी पी गई थी।
शराब पीने के कुछ ही मिनट बाद तीनों की हालत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। एक साथ तीन दोस्तों की मौत की खबर से गांव में हड़कंप है। परिवारों में कोहराम और गांव में मातम है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय के अनुसार, मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। शराब के नमूने और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।