विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एटा में ट्यूशन पढ़ाने वाली युवती ने एआई से बिगाड़ा PM का भाषण, पुलिस ने दर्ज किया केस

Published: Wed, 30 Sep 2026 12:19 AM (IST)

एटा की एक शिक्षिका ने इंस्टाग्राम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण का एआई-जनित आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किया। पुलिस ने ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई के द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई के द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. शिक्षिका ने इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी का आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किया।

  2. एआई का उपयोग कर प्रधानमंत्री के भाषण को विकृत किया गया।

  3. एटा पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जागरण संवाददाता, एटा। शहर के मुहल्ला चोंचा वनगांव की रहने वाली एक शिक्षिका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध आपत्तिजनक पोस्ट इंस्टाग्राम पर डालीं। यह महिला ट्यूशन पढ़ाती है। उसने एआई का उपयोग कर प्रधानमंत्री के भाषण में अपमानजनक बातें कहलवाईं। यह पोस्ट चर्चा का विषय बन गई। महिला के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

चोंचा वनगांव निवासी प्रतिभा पुत्री शिव कुमार यादव ने 28 सितंबर को इंस्टाग्राम पर प्रधानमंत्री के भाषण का वीडियो पोस्ट किया, जिसमें स्कूली बच्चों से चोर, वोट चोर प्रधानमंत्री से कहलवाया गया। साइबर टीम की निगरानी के दौरान यह पोस्ट पकड़ में आ गई और छानबीन की गई तो पता चला कि यह युवती गांव हिम्मतपुर काकामई उर्फ बादामपुर थाना मिरहची जनपद एटा की रहने वाली है।

पुलिस ने उसका प्रोफाइल विवरण निकाला तो सारा मामला खुल गया। युवती के बारे में बताया गया है कि उसने एआइ का दुरुपयोग किया और आपत्तिजनक पोस्ट बना दी। यह पोस्ट चर्चा का विषय बन गई। पुलिस को कई वीडियो, स्क्रीन शार्ट और लिंक मिल गए।

मामले की रिपोर्ट आईटी एक्ट के तहत कोतवाली नगर के उपनिरीक्षक गगनदीप ने दर्ज कराई है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र पवार का कहना है कि युवती की तलाश की जा रही है और मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें- एटा: तमंचा लेकर स्कूल पहुंचा अभिभावक, प्रिंसिपल को धमकाया; पुलिस ने दबोचा