विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एटा: तमंचा लेकर स्कूल पहुंचा अभिभावक, प्रिंसिपल को धमकाया; पुलिस ने दबोचा

By Vinay Kumar Edited By: Prateek Gupta
Published: Tue, 29 Sep 2026 10:09 PM (IST)

अलीगंज के एक इंटर कॉलेज में फीस विवाद को लेकर एक अभिभावक तमंचा लेकर पहुंचा और प्रधानाचार्य से बहस की। ...और पढ़ें

AI जेनरेटेड सांकेतिक तस्वीर।

AI जेनरेटेड सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. प्रधानाचार्य ने गोली चलाने का आरोप लगाया, पुलिस ने नकारा।

  2. पुलिस ने आरोपी को तमंचा-कारतूस सहित मौके से दबोचा।

संवाद सहयोगी, अलीगंज (एटा)। नयागांव स्थित इंटर कालेज में अभिभावक तमंचा लेकर पहुंच गया। फीस को लेकर प्रधानाचार्य से बहस करने लगा। इसकी सूचना स्टाफ ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को तमंचा, कारतूस सहित पकड़ लिया। प्रधानाचार्य ने अभिभावक पर फायर करने का आराेप लगाया है।

हालांकि पुलिस फायर करने की घटना से इनकार कर रही है। सीओ अलीगंज ने कहा कि जांच में सही पाए जाने वाले तथ्याें के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। नयागांव क्षेत्र के बनी गांव स्थित संकट मोचन इंटर कालेज में मंगलवार को दो सौ रूपया परीक्षा शुल्क मांगने को लेकर विवाद ने गंभीर रूप ले लिया।

आरोप है कि चार बच्चों के पिता तमंचा लेकर विद्यालय पहुंच गया और प्रधानाचार्य से विवाद के दौरान फायर कर दिया। गोली प्रधानाचार्य के कार्यालय के गेट में जा लगी। घटना के समय स्कूल में बच्चे और शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे।

संकट मोचन इंटर कालेज के प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने बताया कि कदरागंज गांव निवासी सतेंद्र कुमार के दो बच्चे रघुवीर और प्रियांशी विद्यालय में पढ़ते हैं। विद्यालय की ओर से बच्चों से त्रैमासिक परीक्षा के लिए दो सौ रूपया परीक्षा शुल्क जमा करने के लिए कहा गया।

प्रधानाचार्य का आरोप है कि मंगलवार को सतेंद्र कुमार तमंचा लेकर विद्यालय पहुंचा और उनके साथ अभद्रता करने लगा। आरोप लगाया कि युवक से तमंचा से फायर कर दिया। मामले की जानकारी स्कूल के लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

क्षेत्राधिकारी अलीगंज राजेश सिंह ने बताया कि युवक को मौके से हिरासत में लिया गया है। युवक के पास से तमंचा बरामद हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। नियमानुसार कानूनी कार्रवाई के थाना पुलिस को निर्देश दिए गए हैं।