विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एटा में प्रिंसिपल ने क्लर्क की गला घोंटकर कर दी हत्या, कार से शव को ठिकाने पहुंचा कासगंज; पुलिस के भी उड़े होश

By Digital Desk Edited By: Prateek Gupta
Published: Mon, 29 Jun 2026 05:54 PM (IST)

एटा के जैथरा थाना क्षेत्र में एक स्कूल प्रिंसिपल ने क्लर्क की गला घोंटकर हत्या कर दी। शव को कार ...और पढ़ें

मृतक क्लर्क राहुल पांडेय का फाइल फोटो।

मृतक क्लर्क राहुल पांडेय का फाइल फोटो।

HighLights

  1. शव को कार की डिग्गी में रखकर ठिकाने लगाने का प्रयास।

  2. कासगंज में पुलिस चेकिंग के दौरान आरोपित गिरफ्तार, शव बरामद।

जागरण संवाददाता, एटा। एटा के जैथरा थाना क्षेत्र में सनसनीखेज हत्याकांड हुआ। स्कूल के प्रिंसिपल ने क्लर्क की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद कार की डिग्गी में शव को ठिकाने लगाने के लिए कासगंज पहुंचा। यहां पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान डिग्गी खुलवाने पर लाश सामने देख पुलिस के भी होश उड़ गए।

जैंथरा के गांव कसैला निवासी 37 वर्षीय राहुल पांडेय, जो माधवानंद इंटर कालेज में लिपिक के पद पर कार्यरत थे, की हत्या का मामला सामने आया है। रविवार शाम कालेज के प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार ने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर स्कूल परिसर में राहुल की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपित शव को कार की डिग्गी में रखकर ठिकाने लगाने जा रहे थे

इसी दौरान कासगंज जिले के पटियाली थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने कार रोक ली। तलाशी लेने पर डिग्गी से राहुल का शव बरामद हुआ। सूचना पर पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया। मृतक के पिता रामतीर्थ की तहरीर पर जैथरा थाने में प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।