बहू को गहने न देने के लिए रची चोरी की झूठी साजिश, एटा पुलिस ने किया पर्दाफाश
राजा का रामपुर में एक ससुर ने बहू को गहने न देने के लिए घर में चोरी की झूठी कहानी ...और पढ़ें

HighLights
ससुर ने बहू को गहने न देने को चोरी की साजिश रची।
पुलिस जांच में सामने आया कि जेवर गिरवी रखे गए थे।
पारिवारिक विवाद के चलते बहू मायके में रह रही थी।
जागरण संवाददाता, एटा। राजा का रामपुर थाना क्षेत्र के गांव में बहू को जेवरात न देने को लेकर चोरी की साजिश रच दी। पुलिस जांच में मामला असत्य पाया गया। पुलिस ने सराफा के पास गिरवी रखे जेवरात से मामले का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने बताया कि सूचना देने वाले व्यक्ति के बेटे की बहू से विवाद चल रहा है। जिसे लेकर अपने मायके में रह रही है।
थाना राजा का रामपुर क्षेत्र में बंद मकान से शनिवार रात को चोरी होने की पुलिस को सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच घटना का स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही सूचना देने वाले व्यक्ति पुलिस ने पूछताछ की।
इतना ही नहीं पुलिस ने सूचना देने वाले व्यक्ति सुरेंद्र के बेटे की बहू से भी फोन पर बातचीत की, जिसके दौरान पुलिस को जानकारी मिली जेवर तो काफी दिन पहले गिरवी रखे गए थे। इस पर पुलिस की शक हुआ और पुलिस अलीगंज स्थिन सुनार की दुकान पर पहुंची, जहां दस्तावेज देखने पर पता लगा कि जेवरात गिरवी रखे हुए हैं।
थाना प्रभारी राजा का रामपुर अनिल कुमार ने बताया कि बेटे के विवाह में दिनांक 19 अप्रैल 2023 में शादी हुई थी। जिसमें 76100 रुपये जेवरात बनाए गए। जिसमें से सुनान को 40 हजार रुपये नगद दिए, जबकि 36100 रुपये ज्वैलर्स के उधार रह गये थे।
गहनता से जांच करने एवं ज्वैलर्स से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि सुरेन्द्र 29 नवंबर 2023 को उसी ज्वैलर्स के उधारी के रुपये न दे पाने पर उसी ज्वैलर्स को पास 45 हजार रुपये में गिरवी रख दिए थे।
इसके बाद सात अगस्त 2026 को पुनः सुरेन्द्र ने उसी ज्वैलर्स के पास जाकर 17 हजार रुपये का ब्याज चलाकर 50 हजार रुपये में जेवरात गिरवी रख दिए।
उन्होंने बताया कि पुत्र बधू से पत्नी के संबंध सही नहीं है इसलिए वह मायके में रह रही है। उसी पत्नी को जेवरात न देने पड़े इसके लिए चोरी की मनगढ़त कहानी बनाई गई।
यह भी पढ़ें- पटियाला में बहू ने सास को पीटा, Video वायरल; अस्पताल में भर्ती महिला के परिवार का पुलिस कार्रवाई से इनकार
यह भी पढ़ें- 'मेरी आंखों के सामने मार डाला', सॉफ्टवेयर इंजीनियर बेटे की पीट-पीट हत्या पर मां बोली- बहू ने रची पूरी साजिश
