विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पेंशन धारकों को बड़ी राहत: अब घर बैठे जमा कर सकते हैं जीवित प्रमाण पत्र, ट्रेजरी जाने की जरूरत खत्म

Published: Tue, 20 Oct 2026 06:08 PM (IST)

एटा के पेंशनभोगी अब अपना वार्षिक जीवित प्रमाण पत्र 'जीवन प्रमाण ऐप' के माध्यम से स्मार्टफोन से ऑनलाइन जमा कर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. पेंशनरों को जीवित प्रमाण पत्र ऑनलाइन जमा करने की सुविधा।

  2. 'जीवन प्रमाण ऐप' और फेस रिकग्निशन से प्रक्रिया पूरी।

  3. कोषागार जाने की अनिवार्यता समाप्त, घर बैठे मिलेगी राहत।

जागरण संवाददाता, एटा। वृद्धावस्था पेंशन धारकों को हर वर्ष अपना जीवित प्रमाण पत्र ट्रेजरी में देना होता है। इसके लिए उन्हें कार्यालय भी आना जाना होता है। इससे राहत देते हुए अब उनके लिए ऑनलाइन प्रमाण पत्र देने की सुविधा सुचारू की गई है। इसके लिए पेंशनर अपने मोबाइल में जीवन प्रमाण पत्र एप डाउनलोड करके इस प्रक्रिया को घर बैठे ही पूरी कर सकते हैं।

आधार नंबर से दर्ज मोबाइल पर ओटीपी जाएगा, जिसे दर्ज करने के बाद चेहरा से जानकारी सत्यापित करते हुए यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। कोषागार से पेंशन प्राप्त करने वाले पेंशनरों एवं पारिवारिक पेंशनर अपना डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। इससे ट्रेजरी तक भागदौड़ करने की जरूरत नहीं होगी।

जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली ने पेंशनरों से अपने जीवन प्रमाण-पत्र की वैधता की समय से जांच करते हुए इस प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से कराने को कहा है। इससे पेंशन भुगतान में किसी प्रकार की अनावश्यक असुविधा न हो सके।

यह है प्रक्रिया

पेंशनर अपने स्मार्टफोन के माध्यम से फेस रिकग्निशन की सुविधा का उपयोग करते हुए घर बैठे डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र तैयार कर प्रेषित कर सकते हैं। डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र बनाने के लिए पेंशनर सर्वप्रथम अपने स्मार्टफोन के गूगल प्ले स्टोर से आधार फेस आरडी एप डाउनलोड करें। इसके उपरांत गूगल प्ले स्टोर से ही जीवन प्रमाण एप को खोलें।

एप में सर्वप्रथम डिवाइस रजिस्ट्रेशन एवं ऑपरेटर आईडेंटिफिकेशन की प्रक्रिया में आधार संख्या, आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी तथा ई-मेल आईडी दर्ज कर आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करें। इसके बाद फेस रिकग्निशन की प्रक्रिया पूरी करें।

तत्पश्चात पेंशनर आईडेंटिफिकेशन के अंतर्गत आधार संख्या, मोबाइल नंबर एवं ओटीपी सत्यापन के उपरांत पेंशनर का नाम, पेंशन का प्रकार, पेंशन वितरण एजेंसी, ट्रेजरी, पीपीओ संख्या, बैंक खाता संख्या तथा आईएफएससी कोड दर्ज करें।

समस्त विवरण भरने के उपरांत फेस रिकग्निशन की प्रक्रिया पूर्ण कर आवेदन को सबमिट कर सकते हैं। इसके बाद उनका डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र ऑनलाइन प्रेषित हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- वृद्धावस्था पेंशन में बड़ा बदलाव, अब 45 दिनों के अंतराल पर दो किस्तों में मिलेगा पैसा

यह भी पढ़ें- NPS वालों के लिए बड़ी खबर! अब एक ही जगह संभाल सकेंगे पेंशन अकाउंट, लॉन्च हुआ नया पोर्टल