मच्छरों का प्रकोप, फॉ¨गग मशीनें बनी शोपीस
जलेसर (एटा): नगर में मच्छरों के बढ़े प्रकोप से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। फॉगिंग मशीनें शोपीस बनी हुई हैं।
जागरण संवाददाता, जलेसर (एटा): नगर में मच्छरों के बढ़े प्रकोप से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। मच्छरों के बढ़ने के साथ ही मच्छरजनित रोगों में इजाफा हो गया है। जबकि पालिका में खड़ी फॉ¨गग मशीनें शोपीस बनी हुई हैं।
बदलता मौसम और उस पर मच्छरों की बाढ़ आमजन के लिए परेशानी का सबब बन गई है। नगर पालिका व स्वास्थ्य विभाग कानों में तेल डाले सो रहा है। नालों की सफाई के अभाव में मच्छरों की वृद्धि हो रही है। न तो स्वास्थ्य विभाग और न ही पालिका ने नालियों में डीडीटी के छिड़काव की जहमत उठाई है। वहीं मच्छरों से निजात को पालिका ने फॉ¨गग भी शुरू नहीं कराई। जबकि नगर पालिका के पास दो फॉ¨गग मशीनें उपलब्ध हैं जो धूल खा रही हैं। पूर्व में मच्छरों की शुरुआत के साथ ही फॉ¨गग कराए जाने से लोगों को राहत मिलती थी। लेकिन इस बार पालिका प्रशासन द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। नगर के निकट सभी मार्गों पर डलाबघर बना दिए गए हैं। जिससे मच्छरों का प्रकोप और बढ़ गया है। बढ़ते मच्छरों के कारण खासतौर से मलेरिया से रोगियों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। स्थानीय नागरिकों ने पालिका प्रशासन से नाले-नालियों की सफाई और डीडीटी छिड़काव तथा फॉ¨गग कराने की मांग की है।