विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एटा: आम आदमी की आई आफत, राशन से लेकर सब्जियों तक पर बढ़ गई महंगाई

By Pravesh Dixit Edited By: Prateek Gupta
Published: Fri, 13 Nov 2026 09:36 PM (IST)

एटा में खाद्य पदार्थों की कीमतों में भारी वृद्धि हुई है, जिससे आम आदमी का जीवन प्रभावित हो रहा है। ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. दूध के दाम 10 रुपये बढ़कर 70 रुपये प्रति किलो हुए।

  2. नया आलू 50 रुपये, प्याज 80 रुपये प्रति किलो बिक रहा।

जागरण संवाददाता, एटा। खाद्य चीजों की कीमतें बढ़ गई हैं। आम आदमी के जीवन पर इसका असर पड़ रहा है। दूध, प्याज, सब्जी, अंडे, मसाले, दालें, आटा, सरसों का तेल, रिफाइंड सब महंगे हो गए हैं। होटल पर रोटी के रेट बढ़ गए, हरी सब्जियों के रेट 40 प्रतिशत तक बढ़े हैं। महंगाई की मार से आम आदमी जूझ रहा है। सबसे ज्यादा रसोई छटपटा रही है। दूध के रेट 10 रुपये तक डेयरियों पर बढ़े हैं।

फुटकर में दूध 70 रुपये किलो मिल रहा है। नया आलू बाजार में आ चुका है मगर रेट आसमान छू रहे हैं, वह 50 रुपये किलो मिल रहा है। तेल व दालों के रेट भी बढ़े हैं। दरअसल खाद्य चीजों पर महंगाई एक माह में अधिक बढ़ी है। सबसे ज्यादा परेशानी सब्जियों को लेकर हो रही है। हरी सब्जियाें के भाव आसमान छू रहे हैं।

नया आलू 50, लहसुन 240, नींबू 200, टमाटर 40, टिंडे 80, केला 30, शिमला मिर्च 80, बैंगन 30, मटर 160, बींस 160, सेंगड़ी 160 रुपये प्रति किलो है। कुछ सब्जियां दूसरे प्रांतों से आ रही हैं इसलिए और ज्यादा महंगी हैं।

घंटाघर स्थित सब्जी विक्रेता राजेश ने बताया कि बाजार में तोरई राजस्थान के पाली हाउसों से आ रही है जो विशेष तकनीक से उगाई जाती है, इसलिए महंगी है। प्याज के रेट बढ़ गए हैं, नासिक का प्याज 80 रुपये प्रतिकिलो मिल रहा है, जबकि स्थानीय प्याज के रेट 60 रुपये प्रतिकिलो हैं। अदरक 100 रुपये से लेकर 120 रुपये प्रतिकिलो तक है।

नए आलू पर महंगाई अभी एक माह और रहने की संभावना है क्योंकि आलू अभी जिले के बाहर से आ रहा है। जब स्थानीय किसान आलू की खुदाई करेंगे तब सस्ता होने की उम्मीद है।

तेल और दालों के रेट भी बढ़े

दालों में अरहर की दाल के रेट सबसे ज्यादा बढ़े हैं। यह दाल 155 रुपये किलो मिल रही हैं। मसूर की दाल 130 रुपये प्रति किलो है। उड़द की दाल काली 140 रुपये प्रति कलो है, जबकि धुली हुई 150 रुपये प्रति किलो बिक रही है। सरसों का तेल 200 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।

दूध फुटकर में 70 रुपये किलो

दूध के रेट दूधियों ने बढ़ा दिए हैं। जिले में दुग्ध उत्पादकों द्वारा दूध की आपूर्ति अधिक होती है। जो दूधिया घरों तक दूध पहुंचाते हैं वे 70 रुपये किलो तक दे रहे हैं। डेयरियों पर भी लगभग यही रेट हैं।

अमूल गोल्ड के दूध के रेट प्रति किलो 80 रुपये हैं। यहां चार रुपये तक की बढ़ोत्तरी हुई है। जबकि अमूल ताजा दूध के रेट 65 रुपये प्रति किलो हैं। दो रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। अमूल गोल्ड के रेट 12 नवंबर को ही बढ़े हैं। कीमतों में उतार चढ़ाव की संभावना है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।