Move to Jagran APP

एटा: अमेरिका ने कहा तो वापस आया पायलट: अखिलेश - फोटो

शहर के जीआइसी मैदान में सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चुनावी सभा के दौरान एयर स्ट्राइक और पाक के विमान को गिराने के दावे पर सीधे-सीधे सवाल उठाए। बोले एफ-16 विमान पर भारत की बात मानें या अमेरिका की। पाकिस्तान में पकड़ा भारतीय पायलट अभिनंदन अमेरिका के कहने से ही आया वरना वापस नहीं आ पाता। घुसपैठ और आतंकवाद पर भाजपा को घेरते हुए कहा कि गलत नीतियों की वजह से सीमा पर लगातार जवान शहीद हो रहे हैं। ऐसे हालात बना दिए गए हैं कि सवाल पूछने पर राष्ट्रविरोधी बता दिया जाता है। दंतेवाड़ा में नक्सली हमले को भी केंद्र सरकार की नाकामी बताया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 10 Apr 2019 11:27 PM (IST)Updated: Wed, 10 Apr 2019 11:27 PM (IST)
एटा: अमेरिका ने कहा तो वापस आया पायलट: अखिलेश - फोटो
एटा: अमेरिका ने कहा तो वापस आया पायलट: अखिलेश - फोटो

एटा, जासं। शहर के जीआइसी मैदान में सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चुनावी सभा के दौरान एयर स्ट्राइक और पाक के विमान को गिराने के दावे पर सीधे-सीधे सवाल उठाए। बोले, एफ-16 विमान पर भारत की बात मानें या अमेरिका की। पाकिस्तान में पकड़ा भारतीय पायलट अभिनंदन अमेरिका के कहने से ही आया, वरना वापस नहीं आ पाता। घुसपैठ और आतंकवाद पर भाजपा को घेरते हुए कहा कि गलत नीतियों की वजह से सीमा पर लगातार जवान शहीद हो रहे हैं। ऐसे हालात बना दिए गए हैं कि सवाल पूछने पर राष्ट्रविरोधी बता दिया जाता है। दंतेवाड़ा में नक्सली हमले को भी केंद्र सरकार की नाकामी बताया।

loksabha election banner

सभा के दौरान सपा मुखिया ने जाति कार्ड भी खूब खेला। पिछड़ी जातियों को भावनात्मक रूप से अपने साथ जोड़ने की पुरजोर कोशिश की। कहा, भाजपा ने पिछड़ों को अलग कर दिया। अब उन्हें जनरल कोटे में स्थान नहीं मिल सकता। हम आबादी में ज्यादा हैं, लेकिन मिलता कुछ नहीं। भाजपा को डर है, इसलिए जातिगत आंकड़ों को सामने नहीं लाना चाहती। सपा की सरकार बनेगी तो हम जातिगत आंकड़े सबको बताएंगे। नौजवानों को लुभाते हुए कहा कि हमारी सरकार में फौज में भर्ती मेरिट के आधार पर की जाएंगी। उनके बीच सवाल भी उछाला, भाजपा सरकार में नौकरी का क्या हिसाब-किताब है? पकौड़े बनाने की सलाह दी जा रही है। कहा कि गठबंधन ही देश में परिवर्तन ला सकता है। भाजपा के घोषणा पत्र को धोखा बताया। साथ ही भाजपा पर भगवान को जाति में बांटने और चुनाव को अली-बजरंग बली का रंग देने का आरोप लगाया। किसानों से जुड़ते हुए कहा कि हीरा पर जीएसटी कम, जबकि ट्रैक्टर पर ज्यादा लग रहा है। बोरी से पांच किलो यूरिया की चोरी सरकार ने कर दी। छह हजार रुपया किसी किसान को नहीं मिला। हमारी योजनाओं को ही भाजपा आगे बढ़ा रही है। हमने यहां जवाहरपुर थर्मल पॉवर प्लांट का शिलान्यास किया, भाजपा इसे भी अपना बताने लगेगी। भाजपा की बात शौचालय से शुरू होती है और वहीं खत्म हो जाती है। यह सरकार जाति-धर्म में बांटकर समाज में खाई पैदा कर रही है। गठबंधन ही देश में परिवर्तन लाएगा। उन्होंने गठबंधन प्रत्याशियों में एटा से देवेन्द्र सिंह यादव और फर्रुखाबाद से मनोज अग्रवाल के पक्ष में वोट मांगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.