बेरोजगारी के झूठे आंकड़े गिना रहे राहुल
एटा, जासं। प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ ¨सह ने कहा कि राहुल गांधी बेरोजगारी के झूठे आंकड़े गिनाकर युवाओं को गुमराह कर रहे हैं। युवा जानते हैं कि कौन झूठा है और कौन स'चा। प्रधानमंत्री पद के लिए 15 चेहरे हैं। युवाओं को पसंद करना है कि इनमें से कौन सही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने घोटाले दर घोटाले किए हैं। ऐसी पार्टी को लोकसभा चुनाव में कामयाब नहीं होने देना है।
एटा, जासं। प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ ¨सह ने कहा कि राहुल गांधी बेरोजगारी के झूठे आंकड़े गिनाकर युवाओं को गुमराह कर रहे हैं। युवा जानते हैं कि कौन झूठा है और कौन सच्चा। प्रधानमंत्री पद के लिए 15 चेहरे हैं। युवाओं को पसंद करना है कि इनमें से कौन सही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने घोटाले दर घोटाले किए हैं। ऐसी पार्टी को लोकसभा चुनाव में कामयाब नहीं होने देना है।
स्वास्थ्य मंत्री आइटीआइ सभागार में आयोजित भारतीय जनता युवा मोर्चा के युवा संसद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके निशाने पर कांग्रेस रही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बेरोजगारी को लेकर बहस छेड़ रखी है। वह झूठे आंकड़े गिनाकर युवाओं को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। आज का युवा समझदार है और बहकावे में आने वाला नहीं। कांग्रेस के हर प्रधानमंत्री के कार्यकाल में घोटाले हुए। देश को खोखला कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बेदाग है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में युवाओं ने जिस तरह से मोदी को पसंद किया, उसको दोहराने की जरूरत है। सपा-बसपा के गठबंधन का भाजपा पर कोई असर नहीं पड़ने वाला।
स्वास्थ्य मंत्री ने युवा संसद में चार जिलों से आए भाजयुमो कार्यकर्ताओं से सवाल-जवाब भी किए। उन्होंने सीधा संवाद करते हुए हर कार्यकर्ता की जिज्ञासा शांत की। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय मैराथन खिलाड़ी अनीता चौधरी को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद राजवीर ¨सह राजू भैया, भाजपा जिलाध्यक्ष डा. दिनेश वशिष्ठ, युवा मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष वरुण गोयल आदि ने भी युवाओं को लोकसभा चुनाव को लेकर मंत्र दिए। इस दौरान भाजपा नेता प्रमोद गुप्ता, सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, मारहरा विधायक वीरेंद्र ¨सह, कासगंज विधायक देवेंद्र ¨सह लोधी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य युवा मोर्चा दिव्या चौहान, बालकृष्ण शर्मा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष संतोष चौहान, सौरभ गुप्ता, संजय उपाध्याय, क्षेत्रीय अध्यक्ष मनीष गौतम, कासगंज अध्यक्ष ब्रजेश उपाध्याय, लोकसभा संयोजक रामनिवास राजपूत, देवेंद्र भदौरिया, विक्रांत, विनीत प्रकाश गुप्ता, ब्रजेश गुप्ता, लखन कुमार, अलीगढ़ भाजयुमो जिलाध्यक्ष मुकेश लोधी, अभिषेक शाक्य आदि युवा मौजूद थे।