आज से चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान
जलेसर: नगर में 18 जनवरी से नगर पालिका अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाएगी। पालिकाध्यक्ष विकास ि
By JagranEdited By: Published: Wed, 17 Jan 2018 05:40 PM (IST)Updated: Wed, 17 Jan 2018 05:40 PM (IST)
जलेसर: नगर में 18 जनवरी से नगर पालिका अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाएगी। पालिकाध्यक्ष विकास मित्तल ने बताया कि अतिक्रमण के चलते जहां मार्गों पर आवागमन की व्यवस्था प्रभावित होती है। वहीं सफाई कार्य में भी बाधा होती है। इसके मद्देनजर 18 जनवरी से प्रशासन, पालिका और पुलिस की संयुक्त टीम अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाएगी। इससे पूर्व मुनादी कराकर व्यापारियों से खुद ही अतिक्रमण हटाने की अपील की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त किए जाने को लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। प्रमुख बाजारों में रात में सफाई अभियान जारी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें