Move to Jagran APP

दीवाली : धनतेरस आज, सज गया बाजार

एटा जासं। धनतेरस पर्व शुक्रवार को मनाया जाएगा। बाजार सज-धजकर तैयार हैं बर्तनों और सर्राफा की दुकानों पर रौनक देखने को मिल रही है। दुकानदारों ने आकर्षक सजावट की है। बर्तन बाजार डिजाइनर बर्तनों से अटा पड़ा है। इलेक्ट्रोनिक्स मोटर व्हीकल की दुकानें भी सजाई गई हैं। गाड़ियां खरीदने के लिए लोगों ने मुहूर्त तक निकलवाए हैं।

By JagranEdited By: Published: Thu, 24 Oct 2019 10:28 PM (IST)Updated: Fri, 25 Oct 2019 06:08 AM (IST)
दीवाली : धनतेरस आज, सज गया बाजार
दीवाली : धनतेरस आज, सज गया बाजार

एटा, जासं। धनतेरस पर्व शुक्रवार को मनाया जाएगा। बाजार सज-धजकर तैयार हैं, बर्तनों और सर्राफा की दुकानों पर रौनक देखने को मिल रही है। दुकानदारों ने आकर्षक सजावट की है। बर्तन बाजार डिजाइनर बर्तनों से अटा पड़ा है। इलेक्ट्रोनिक्स, मोटर व्हीकल की दुकानें भी सजाई गई हैं। गाड़ियां खरीदने के लिए लोगों ने मुहूर्त तक निकलवाए हैं।

loksabha election banner

धनतेरस पर सबसे ज्यादा खरीद बर्तनों की होती है। शहर का सबसे बड़ा बर्तन बाजार घंटाघर पर है। बर्तन बाजार में नई डिजाइन के बर्तन आकर्षित कर रहे हैं। प्रतिष्ठानों पर स्टील के साथ तांबे और पीतल के बर्तन भी उपलब्ध हैं। व्यापारी विमल जैन ने बताया कि मिरर पॉलिश वाले बर्तन की काफी मांग है। इनकी चमक बहुत अच्छी होती है। इसके अलावा थाली, श्रीयंत्र, लोटा, दीये और घंटी भी आकर्षक डिजाइन में हैं। डिमांड को देखते हुए दुकानों पर बर्तन स्टैंड, डिनर सेट, लेमन सेट समेत कफी उत्पादों से दुकानें सज गई हैं। बर्तन स्टैंड 800 रुपये से शुरू होकर पांच हजार रुपये तक है। डिनर सेट दो हजार से शुरू होकर सात हजार रुपये तक हैं। इस बार बाजार में भीड़ को देखते हुए व्यापारियों को अच्छे कारोबार की उम्मीद है। लुभा रहे चांदी के बर्तन

ज्वैलरी की दुकानों पर चांदी के बर्तन भी सज गए हैं। इनमें प्लेट, गिलास, चम्मच, कटोरी से लेकर सभी उत्पाद हैं। सर्राफा व्यापारी कुंदन वर्मा ने बताया कि दीपावली के बाद नवंबर में शादियों का सीजन भी शुरू होगा। शादियों में बेटियों को चांदी के बर्तन काफी लोग देते हैं। ऐसे में धनतेरस से अच्छा मौका खरीदारी के लिए क्या होगा। शहर के बाबूगंज व्यापार मंडल सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता सर्राफ ने बताया कि धनतेरस पर सबसे अधिक खरीदारी चांदी के सिक्कों की होती है। लोग सोने के आभूषण भी खरीदते हैं। लक्ष्मी-गणेश और स्वास्तिक बने सिक्कों की डिमांड होती है तो इसका पूरा ख्याल रखा गया है। चांदी के नोट और डॉलर भी हैं। आकर्षक हैं दीवाली के दीये

बर्तन व्यापारियों ने बताया कि दीये एक से एक बढि़या डिजाइन में हैं। दीपावली पूजन में कमल के फूल का महत्व होता है और फूल के डिजाइन में भी दीये हैं। धनतेरस को खरीददारी के लिए बेहद शुभ माना जाता है और हर कोई अपनी साम‌र्थ्य और जरूरत के अनुसार कुछ न कुछ जरूर खरीदता है। धनतेरस को लेकर बाजार तैयार है और जमकर धनवर्षा होनी की उम्मीद है। ये हैं रेट

अखंड दीपक - 100 से 500 रुपये तक

पीतल का दीया - 50 से 300 रुपये तक

प्लेट - 50 से 300 रुपये तक

कटोरी - 30 से 80 रुपये तक

पूजा की थाली - 200 से 500 रुपये तक

चम्मच - 100 से 200 रुपये प्रति दर्जन

कलश - 200 से 500 रुपये तक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.