रास्ता भटका रहे नगर के साइन बोर्ड
जागरण संवाददाता, कासगंज: राजमार्ग पर कस्बों और जिलों की दूरी दर्शाने को कई स्थानों पर सा
जागरण संवाददाता, कासगंज: राजमार्ग पर कस्बों और जिलों की दूरी दर्शाने को कई स्थानों पर साइन बोर्ड लगाए हैं। यह बोर्ड सफर के सारथी बनने की बजाय वाहन चालकों को राह भटका रहे हैं। बाहर के वाहन सवार इनको देखकर रास्ता पर बढ़ते हैं और कहीं और पहुंच जाते हैं। लोक निर्माण विभाग के महंगे बोर्ड अब जागरूक नागरिकों के बीच चर्चा और हंसी का केंद्र बने हुए हैं।
लोक निर्माण विभाग ने पटियाली- गंजडुण्डवारा राजमार्ग पर एलिवेटेड साइन बोर्ड लगाए हैं। इन साइन बोर्ड के हिसाब से यदि कोई चलता है तो वह गंजडुण्डवारा जाने के बजाय दरियावगंज जाता है। चालकों को इस गलती का पता दूसरे कस्बे में जाकर ही हो पाता है।
यह बोर्ड जाना था जापान पहुंच गए लंदन वाली कहावत चरितार्थ कर रहे हैं। लोनिवि के इस साइन बोर्ड पर लिखे निर्देश के हिसाब से चले तो असल ठिकाने तक नहीं पहुंचेंगे। पटियाली- गंजडुण्डवारा रोड पर पटियाली कस्बा की पेट्रोल पंप के पास लगाए गए एलिवेटेड साइन बोर्ड लगा है। इस बोर्ड पर गंजडुंडवारा- कादरगंज जाने वाले मार्ग को दरियावगंज-अलीगंज लिख दिया है और दरियावगंज- अलीगंज जाने वाले मार्ग को गंजडुंडवारा-कादरगंज लिख दिया है। इसके चलते शहर में आने वाले नए लोग रास्ता भटक जा रहे हैं। विड़ंबना देखिए की विभाग को इस संबंध में कोई जानकारी ही नहीं हैं।
--
वर्जन-
इस गलती की जानकारी नहीं है। बोर्ड लगाते समय कस्बों की ओर ध्यान नहीं दिया होगा, जानकारी करके इनको ठीक कराया जाएगा।
-सीपी ¨सह, अधिशासी अभियंता लोनिवि।