यात्री प्रतीक्षालय में मिला वृद्ध का शव
एटा सकीट क्षेत्र के यात्री प्रतीक्षालय में वृद्ध का शव पड़ा मिला है। मौके पर पहुंचे आसपास के ग्रामीणों ने शव की पहचान करने का प्रयास भी किया लेकिन कोई भी व्यक्ति उसकी शिनाख्त नहीं कर सका। शव को कब्जे में ले लिया गया है।
एटा, जागरण संवाददाता: सकीट क्षेत्र के यात्री प्रतीक्षालय में वृद्ध का शव पड़ा मिला। मौके पर पहुंचे आसपास के ग्रामीणों ने शव की पहचान करने का प्रयास भी किया, लेकिन कोई व्यक्ति उसकी शिनाख्त नहीं कर सका।
रविवार दोपहर ग्राम अंगदपुर के कुछ ग्रामीण एटा आने के लिए वाहन के इंतजार में यात्री प्रतीक्षालय पर गए हुए थे। तभी उन्हें 60 वर्षीय वृद्ध का शव पड़ा हुआ दिखाई दिया। शव की सूचना ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। कुछ ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि वृद्ध को पिछले कई दिनों से इधर-उधर घूमते देखा जा रहा था। मृतक के शव को कब्जे में ले लिया गया।
सकीट के इंस्पेक्टर विजय प्रताप सिंह ने बताया कि वृद्ध के शरीर पर किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं हैं। संभवत: उसकी मौत सर्दी से होना प्रतीत होती है। बावजूद इसके मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण साफ हो सकेगा। इधर पोस्टमार्टम के बाद वृद्ध के शव को स्वजनों के आने के इंतजार में 72 घंटे के लिए जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी में सुरक्षित रखा जाएगा।