191 स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर मनाया गया किशोरी दिवस
एटा जासं। पोषण पखवाड़े का आगाज शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जोरदार ढंग से किया गया। जिले के 191 स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर किशोरी दिवस का आयोजन किया गया। जहां किशोरियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श दिया गया। ग्राम असरौली स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र पर इस पखवाड़े और किशोरी दिवस का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी उग्रसेन पांडेय ने किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश भर में पोषण अभियान की वर्षगांठ पर पोषण पखवाड़े और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर किशोरी दिवस की शुरुआत शासन ने की है। जिसका उद्देश्य किशोरियों में पोषण दर बढ़ाना एनीमिया को कम करना व सही पोषण एवं औपचारिक शिक्षा देना है।
एटा, जासं। पोषण पखवाड़े का आगाज शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जोरदार ढंग से किया गया। जिले के 191 स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर किशोरी दिवस का आयोजन किया गया। जहां किशोरियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श दिया गया।
ग्राम असरौली स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र पर इस पखवाड़े और किशोरी दिवस का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी उग्रसेन पांडेय ने किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश भर में पोषण अभियान की वर्षगांठ पर पोषण पखवाड़े और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर किशोरी दिवस की शुरुआत शासन ने की है। जिसका उद्देश्य किशोरियों में पोषण दर बढ़ाना, एनीमिया को कम करना व सही पोषण एवं औपचारिक शिक्षा देना है। अभियान में 11 से 14 वर्ष तक की प्रत्येक किशोरी को किशोरी पोषण कार्ड जारी कर उनकी लंबाई, वजन व हीमोग्लोबिन की जांच की जानी है। साथ ही आयरन की गोलियां भी वितरित की जाएंगी। सभी केंद्रों पर एएनएम, आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ता किशोरियों को माहवारी स्वच्छता, सफाई, आयरन युक्त भोजन आदि के बारे में जानकारी देंगी। प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि जिले में कुल 5837 बालिकाएं किशोरी दिवस में सम्मिलित हुईं। जिनकी वजन, लंबाई व हीमोग्लोबिन की जांच कर आयरन की गोलियां दी गईं। शेष किशोरियों की जांच अगले ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस में की जाएगी। इस दौरान जिला पोषण विशेषज्ञ प्रदीप शर्मा, स्वस्थ भारत प्रेरक रजत कुमार, सोनी कुशवाह, कलिदरी देवी सहित एएनएम, आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ता आदि मौजूद रहीं।