लखनऊ में सम्मानित हुईं पालिकाध्यक्ष
एटा नगर पालिका अध्यक्ष को लखनऊ में मंगलवार को सम्मानित किया गया। एटा ने स्वच्छ वार्ड प्रति
एटा: एटा नगर पालिका अध्यक्ष को लखनऊ में मंगलवार को सम्मानित किया गया। एटा ने स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा के अंतर्गत प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
यह स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा 15 नवंबर से 15 दिसंबर तक आयोजित की गई थी। निर्धारित मानकों के आधार पर यहां के वार्ड-4 को उत्कृष्ट पाया गया। प्रदेश स्तर पर जब सभी नगर पालिका परिषदों का मूल्यांकन किया गया तो उसमें एटा नगर पालिका को रैं¨कग में तीसरे स्थान पर रखा गया। मंगलवार को लखनऊ के गोमती नगर में पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें रै¨कग में उच्च स्थान प्राप्त करने वाले नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायतों के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों आदि को सम्मानित किया गया। यहां से पालिकाध्यक्ष मीरा गांधी, एएसडीए व ईओ नंदलाल ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। जिन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना, राज्य नगर विकास मंत्री गिरीश यादव, प्रमुख सचिव नगर विकास विभाग मनोज कुमार ¨सह, अनुराग यादव ने सम्मानित करते हुए 11 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि भेंट की। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष के प्रतिनिधि राकेश गांधी सहित निदेशालय के अधिकारी आदि मौजूद रहे।