अखंड भारत बनाने में अद्वितीय रहा लौह पुरुष का योगदान
जागरण संवाददाता, एटा: देश के पहले गृहमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती समूचे जनपद में धूमधाम से मनाई गई।
जागरण संवाददाता, एटा: देश के पहले गृहमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती समूचे जनपद में धूमधाम से मनाई गई। सरकारी कार्यालयों राजनैतिक दलों सामाजिक संगठनों व विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित हुए, जहां राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई।
लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस पर कलक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी आईपी पांडेय, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेशचन्द्र शर्मा, वरिष्ठ कोषाधिकारी गजेन्द्र ¨सह आदि ने लौहपुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल को नमन किया। जिला पंचायत परिसर में सूचना कार्यालय के द्वारा सरदार पटेल के जीवन पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
जिला समाजवादी पार्टी कार्यलय पर जिलाध्यक्ष अशरफ हुसैन ने सरदार पटेल के योगदान की कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। इस मौके पर महासचिव राजू यादव, धीरेंद्र ¨सह यादव, चेतन शाक्य, सत्यवीर दिवाकर, राजाराम यादव, अनिल प्रधान, नागेंद्र यादव, मो. हाशिम, कफील अहमद, विशेष यादव, गुड्डू आदि मौजूद थे। जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज में प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार सक्सेना की अध्यक्षता में जयंती मनाई गई। इस मौके पर भूपेंद्र, सचान, डॉ. हरिओम शर्मा, उमाकांत चौबे, डॉ. उमा सोलंकी, डॉ. सुनील विप्रा, पूर्व प्राचार्य डॉ. एसपी ¨सह, डॉ. सुनीता सक्सेना आदि मौजूद थे।
नगर पंचायत जैथरा कार्यालय पर आयोजित जयंती कार्यक्रम में अध्यक्ष विजेंद्र ¨सह चौहान ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर बदन ¨सह चौहान, रामसनेही लाल, नर¨सह पाल, हदीश मुहम्मद, उर्जेश यादव, तनुज राठौर, सुभाष तोमर, श्यामवीर ¨सह राठौर, सुनील कुमार सक्सेना मौजूद थे। नेहरू युवा मंडल गदुआ में भी कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसी क्रम में अलीगंज बीआरसी से स्कूली बच्चों की रैली निकालकर सरदार पटेल के जीवन से संबंधित जानकारी दी गई। प्रभारी समन्वयक सत्यप्रताप राठौर, रनवीर ¨सह, ऊषा देवी, निशा यादव, मीनू शाक्य, प्रीति, राहुल, मीना शिवानी, अमित, विनय आदि मौजूद थे। जूनियर हाईस्कूल दलशाहपुर, राजा का रामपुर पूर्वी, कासौन, जिटौली, नगला लीलाधर, दौलतपुर, पहरई, जिरसमी, लोधीपुर, बाबरपुर आदि स्कूलों में भी जयंती मनाते हुए शिक्षक और बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली व शपथ ली।